Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

'पेशे में मानवता को सर्वोपरि रखें डॉक्टर', एम्स देवघर के छठे वार्षिकोत्सव में बोले राज्यपाल संतोष गंगवार

Santosh Kumar Gangwar, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देवघर , 16 Sep 2025

Last updated on: Sep 17, 2025, 11:06 IST

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को देवघर स्थित एम्स के छठे वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए डॉक्टरों का आह्वान किया कि वे अपने पेशे में मानवता को सर्वोपरि रखें। उन्होंने कहा कि चिकित्सक का दायित्व केवल रोग का उपचार करना ही नहीं है, बल्कि रोगी के मन में स्वस्थ होने की आशा और विश्वास जगाना भी है। 

राज्यपाल ने कहा कि डॉक्टर की अच्छी वाणी, धैर्य और स्नेह कई बार मरीजों के लिए सबसे बड़ी औषधि साबित होती है। यही कारण है कि अस्पताल केवल इलाज का स्थान नहीं, बल्कि मानवता और करुणा का मंदिर भी होता है। एम्स के विद्यार्थियों से राज्यपाल ने कहा कि उनका सफेद कोट केवल परिधान नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ है। 

संवेदनशीलता और निष्ठा ही देवघर एम्स की वास्तविक पहचान बने, इसमें मेडिकल के छात्रों की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने 31 जुलाई को राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह को ऐतिहासिक बताया और कहा कि वह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं था, बल्कि सेवा का संकल्प लेने का क्षण था।

गंगवार ने कहा कि 270 एकड़ में फैला एम्स देवघर 750 बेड वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है, जहां अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं, डायग्नोस्टिक सेवाएं और शोध केंद्र उपलब्ध हैं। यहां झारखंड के अलावा बिहार और बंगाल से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं।

राज्यपाल ने इस बात पर खुशी जताई कि अब तक सात लाख से अधिक मरीजों को ओपीडी सेवाओं से लाभ मिल चुका है। स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत गांव गोद लेना और जन औषधि केंद्र जैसी पहलें संस्थान के सामाजिक दायित्व को दर्शाती हैं।

राज्यपाल ने कहा कि एम्स देवघर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र को साकार कर रहा है और 'विकसित भारत' के निर्माण में इसकी भूमिका महत्त्वपूर्ण होगी। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने एम्स में एक्स-रे 1000 एमए, 128-स्लाइस सीटी स्कैन और कार्डियक कैथेटराइजेशन लैब का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

 

Tags: Santosh Kumar Gangwar , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD