Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

राशि खन्ना की मस्ती भरी सेल्फी, बोलीं- 'मुझे पसंद है बस ये ट्रायंगल'

Raashii Khanna, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Sep 2025

Last updated on: Sep 16, 2025, 18:36 IST

अभिनेत्री राशि खन्ना साउथ सिनेमा का जाना-माना चेहरा है। हाल ही में उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्हें बस ट्राइएंगल बहुत पसंद हैं। राशि ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह मेकअप रूम में बैठकर मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। 

इन तस्वीरों में उनकी क्यूट स्माइल और बिंदास अंदाज काफी अच्छा लग रहा है। पहली तस्वीर में राशि शीशे की ओर देखते हुए सेल्फी क्लिक कर रही हैं, जबकि उनके हेयर स्टाइलिस्ट उनके बालों को संवार रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वह कैमरे की तरफ देखते हुए हल्की-सी मुस्कान के साथ पोज दे रही हैं। 

लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है तीसरी तस्वीर, जिसमें राशि हाथ में बर्गर की प्लेट पकड़े हुए मस्ती भरे अंदाज में फोटो ले रही हैं। इन तस्वीरों में राशि का नेचुरल चार्म और बेफिक्र अंदाज साफ झलक रहा है। राशि ने इन तस्वीरों के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा, "मुझे बस एक ही ट्रायंगल पसंद है- मैं, शीशा और बर्गर।" 

फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं और उनके इस देसी-कूल अंदाज की जमकर सराहना कर रहे हैं। अभिनेत्री की पोस्ट देख फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि ये तस्वीरें उनकी अपकमिंग फिल्म 'तेलुसु कड़ा' के सेट की हैं। 

राशि खन्ना साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ गायिकी के लिए भी जानी जाती हैं। तेलुगु और तमिल सिनेमा में कई हिट फिल्में दे चुकीं राशि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी के मजेदार पल और प्रोफेशनल अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। 

अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो राशि जल्द ही सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही 'उस्ताद भगत सिंह' में राशि और पवन कल्याण के अलावा, इसमें श्रीलीला, प्रथिबन, केएस रविकुमार, रामकी, नवाब शाह, अविनाश (केजीएफ फेम), गौतमी, और नागा महेश जैसे कलाकार हैं।

 

Tags: Raashii Khanna , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD