Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

एशिया कप : ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' में जीत का 'दीपक' जला गए कुलदीप, फिरकी में फंसा पाकिस्तान

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Suryakumar Yadav, Kuldeep Yadav, Axar Patel, Asia Cup, Asia Cup 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 14 Sep 2025

Last updated on: Sep 15, 2025, 17:19 IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में रविवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से पटखनी दी। भारतीय टीम की इस सफल 'व्हाइट बॉल' ऑपरेशन के हीरो बाएं हाथ के करिश्माई स्पिनर कुलदीप यादव रहे। 

4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लेने और पाकिस्तान की कमर तोड़ने वाले कुलदीप यादव को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। पुरस्कार लेने के बाद कुलदीप यादव ने कहा, "मेरे पास अपनी योजनाएं थीं और मैंने उन्हें लागू किया। पहली गेंद से ही विकेट लेने की मानसिकता के साथ गेंदबाजी की। 

मैं ये नहीं देखता बल्लेबाज कौन है, बस गेंदबाजी पर ध्यान देता हूं। मैं कभी-कभी ज्यादा विविधता लाने की कोशिश करता हूं। मुझे गेंदबाजी पर अभी भी काम करना है।" मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जिसे भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह गलत साबित कर दिया। 

कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की तिकड़ी के सामने पाकिस्तान 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बना सकी। अगर नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शाहीन अफरीदी ने 16 गेंद पर 4 छक्के लगाते हुए नाबाद 33 रनों की पारी नहीं खेली होती तो, पाकिस्तान 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाती। 

साहिबजादा फरहान ने 44 गेंद पर 40 रन बनाए।कुलदीप यादव के अलावा अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 और वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या सर्वाधिक महंगे रहे। 

4 ओवर में 34 रन लुटाकर उन्हें 1 विकेट मिला था।पाकिस्तान से मिले 128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत की और शाहीन अफरीदी को पहली दो गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर अपनी क्लास दिखा दी। शर्मा ने 13 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रन बनाए। 

गिल 7 गेंद पर 10, तिलक वर्मा 31 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 37 गेंद पर नाबाद 47 रन बनाकर मैच फिनिश किया। उन्होंने छक्का लगातार जीत दिलायी। शिवम दुबे 10 रन पर नाबाद रहे। भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में 3 विकेट पर 131 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Suryakumar Yadav , Kuldeep Yadav , Axar Patel , Asia Cup , Asia Cup 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD