Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

शिरोमणी अकाली दल आम आदमी पार्टी सरकार पर बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए मजबूर करेंगा: एन.के. शर्मा

केंद्र और राज्य सरकार के इशारे पर अकाली दल को बदनाम करने में लगा ‘लिफाफा दल’

NK Sharma, Narinder Kumar Sharma, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Sep 2025

Last updated on: Sep 15, 2025, 16:31 IST

शिरोमणी अकाली दल ने आज आम आदमी पार्टी सरकार पर संकट के समय पंजाबियों को भाग्य के सहारे छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी सरकार पर किसानों और खेत मजदूरों को पर्याप्त मुआवजा देने के लिए और बाढ़ प्रभावित लोगों को अपेक्षित राहत देने के लिए मजबूर करेगी। यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के कोषाध्यक्ष श्री एन.के शर्मा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत पहुुंचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। 

उन्होने कहा,‘‘ अकाली दल अध्यक्ष न केवल संकटग्रस्त किसानों तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति हैं बल्कि उन्होने बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत सामग्री, नकदी ,डीजल और अन्य जरूरी सामान भी प्रदान किया ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में बांधों को मजबूत किया जा सके। उन्होने कहा कि सरदार बादल द्वारा की गई इस अनूठी सेवा की सराहना करने के बजाय ज्ञानी हरप्रीत सिंह की अगुवाई वाले लिफाफा दल ने एक सुनियोजित बदनामी अभियान शुरू कर दिया।

उन्होने कहा कि आप और केंद्र सरकार दोनों अकाली दल को बदनाम करने के लिए ज्ञानी हरप्रीत का इस्तेमाल कर रही हैं और कहा,‘‘ दोनों सरकारों को पंजाब की भलाई की कोई चिंता नही है और उनका एकसूत्रीय एजेंडा सरदार सुखबीर सिंह बादल को बदनाम करना है।’’ अकाली नेता ने इस अवसर पर डीजल, पंप सेट, प्लास्टिक पाइप, तिरपाल और लोहे की जाली सहित अन्य आवश्यक सामग्री के बिलेां की प्रतियां जारी की। 

उन्होनें कहा कि अकाली दल और शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रभावित किसानों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि दोनों संगठन एक लाख एकड़ जमीन के लिए किसानों को प्रमाणित गेंहू के बीज उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं।

श्री शर्मा ने जोर देकर कहा कि सरदार बादल का न केवल बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने बल्कि उनके पुनर्वास का भी विजन है। उन्होने कहा कि राशन , सूखा चारा, मक्कके की सिलेज और प्रमाणित बीजों के वितरण से जुड़ा एक व्यापक कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है और इसे अगले सप्ताह लागू किया जाएगा। 

उन्होने कहा,‘‘ इससे आप सरकार और ज्ञानी हरप्रीत दोनों ही इस कदर घबरा गए इैं कि उन्होने सरदार बादल के खिलाफ बदनामी अभियान शुरू कर दिया है।’’ उन्होने कहा कि लोग इस सच्चाई से वाकिफ हैं इसलिए यह बदनामी का अभियान विफल हो जाएगा।

 

Tags: NK Sharma , Narinder Kumar Sharma , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD