Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

93 प्रतिशत सीईओ का मानना है कि भारत के वैश्विक उत्थान में सरकार की भूमिका प्रभावी

Smriti Irani, Smriti Zubin Irani, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Sep 2025

Last updated on: Sep 13, 2025, 16:46 IST

एक सर्वे के अनुसार, 93 प्रतिशत सीईओ का मानना ​​है कि भारत के वैश्विक उत्थान में सरकार की भूमिका प्रभावी बनी हुई है, जबकि 92 प्रतिशत का मानना ​​है कि भारत की वैश्विक स्थिति मजबूत बनी हुई है। एस्ट्रम एडवाइजरी के सहयोग से पब्लिक रिलेशंस कंसल्टेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीआरसीएआई) द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार, 89 प्रतिशत सीईओ को भारत की ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा है। 

वहीं 54 प्रतिशत का मानना ​​है कि भारत अपनी वैश्विक छवि को प्रभावी ढंग से आकार देने के लिए रणनीतिक कम्युनिकेशन का इस्तेमाल कर रहा है। छह शहरों के 123 सीईओ के विचारों को दर्शाने वाली स्टडी में पाया गया कि 84 प्रतिशत सीईओ का मानना ​​है कि भारत के सबसे अच्छे दिन अभी आने वाले हैं।

यह रिपोर्ट भारत की आर्थिक प्रगति और ग्लोबल लीडरशिप के लिए प्रतिष्ठा को सबसे मूल्यवान करेंसी के रूप में रेखांकित करती है। निष्कर्षों से पता चला कि सीईओ जलवायु परिवर्तन की तैयारी, भू-राजनीतिक स्थिति, डिजिटल इनोवेशन और मानव पूंजी को ग्लोबल लीडरशिप के लिए भारत के सबसे बड़े उत्प्रेरक के रूप में देखते हैं।

निष्कर्षों बताते हैं कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत रणनीतिक रूप से आगे बढ़ रहा है। साथ ही सर्वे के पार्टिसिपेंट्स ने आगाह करते हुए कहा कि  नीतिगत अनिश्चितता, एआई से जुड़े जोखिम वैश्विक विश्वास को कमजोर बना सकते हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, "सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठा की परीक्षा भाषणों या फोटो खिंचवाने के अवसरों से नहीं, बल्कि कामकाज से होती है। 

यह तब होता है जब एक बच्चा सुपोषित होकर स्कूल पहुंचता है, जब एक महिला को सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता मिलती है, जब एक परिवार शासन में निष्पक्षता देखता है। ये ऐसे क्षण होते हैं जो विश्वास अर्जित करते हैं और यही विश्वास अंततः दुनिया के सामने भारत की विश्वसनीयता को परिभाषित करता है।"

उन्होंने भारत की उभरती पहचान पर भी विचार करते हुए कहा, "ब्रांड इंडिया विकास के दौर से गुजर रहा है। ब्रांड असफलता के कारण खत्म नहीं होते बल्कि वे विकसित न होने के कारण खत्म होते हैं।" पीआरसीएआई के अध्यक्ष कुणाल किशोर ने कहा, "प्रतिष्ठा आज कम्युनिकेशन से बढ़कर रणनीति बन गई है, जो बोर्डरूम में विश्वास, मार्केट में विश्वसनीयता और विश्व मंच पर प्रभाव लाती है।"

 

Tags: Smriti Irani , Smriti Zubin Irani , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD