Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सोहा अली खान के पॉडकास्ट में स्मृति ईरानी ने गिनाए सेलिब्रिटी होने के नुकसान

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Soha Ali Khan, Smriti Irani, Smriti Zubin Irani, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Sep 2025

Last updated on: Sep 13, 2025, 16:42 IST

अभिनेत्री सोहा अली खान ने अगस्त में ही अपने नए पॉडकास्ट शो ‘ऑल अबाउट हर’ की शुरुआत की थी। इसका तीसरा एपिसोड जल्द ही आने वाला है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और अभिनेत्री स्मृति ईरानी बतौर गेस्ट शामिल होंगी। इसका एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। इसमें स्मृति ईरानी ने सेलिब्रिटी होने के नुकसान गिनाए हैं। 

साथ ही अपने राजनीतिक करियर से जुड़े कुछ खुलासे भी शो में किए। पॉडकास्ट में सोहा अली खान ने स्मृति ईरानी से पूछा कि क्या एक पहचाना हुआ चेहरा होना, उनके लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक। इस पर स्मृति ने कहा, "नुकसानदायक। क्योंकि हर कोई यही मानता था कि अभिनेता राजनीति को अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर किया जाने वाला काम मानते हैं, न कि कोई ऐसा काम जिसे उन्होंने शुरू से ही गंभीरता से अपनाया हो। 

अधिकतर अभिनेता अपनी लोकप्रियता के कारण राजनीति में आते हैं और फिर राज्यसभा सदस्य बन जाते हैं। मैं उनमें से नहीं थी।" उन्होंने आगे कहा, "जब मैं 2003 में सक्रिय राजनीति में आई, तो मैंने महाराष्ट्र में भाजपा की युवा शाखा के सदस्य के रूप में शुरुआत की थी। 

मेरे बैचमेट आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और मेरे दूसरे साथी धर्मेंद्र प्रधान, अब शिक्षा मंत्री हैं। लेकिन तब भी मैं फील्ड में रहना चाहती थी, अपने साथियों के साथ काम करना और उनका सम्मान हासिल करना चाहता थी, क्योंकि मुझे पता था कि मैं इसमें लंबे समय तक टिक सकती हूं। 

मैंने जमीनी स्तर पर पूरी जिम्मेदारी के साथ काम किया और बाद में नितिन गडकरी के अध्यक्ष बनने पर महाराष्ट्र में राज्य सचिव बनी। मैंने पांच भाजपा अध्यक्षों- राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह, जे.पी. नड्डा और वेंकैया नायडू, के साथ काम किया है। 

2004 में मैंने 27 साल की उम्र में अपना पहला चुनाव लड़ा था। इसलिए मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं कि मैंने जमीनी स्तर पर काम किया है। मैं वहां थी, मैं बाकी सितारों से अलग हूं।" यह एपिसोड 12 सितंबर को यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Soha Ali Khan , Smriti Irani , Smriti Zubin Irani , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD