Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

प्रतापराव जाधव ने माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय का दौरा किया

प्रतापराव जाधव ने माउंट आबू में मन-शरीर चिकित्सा पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया

Prataprao Jadhav, Prataprao Ganpatrao Jadhav, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of AYUSH
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

माउंट आबू , 12 Sep 2025

Last updated on: Sep 12, 2025, 18:07 IST

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने माउंट आबू का एक दिवसीय दौरा कर समग्र स्वास्थ्य और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने संबंधी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। श्री जाधव ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा "मन-शरीर चिकित्सा: स्व-देखभाल माध्यम से स्वास्थ्य सेवा नेतृत्व" पर ज्ञान सरोवर में आयोजित 51वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। 

श्री जाधव ने अपने संबोधन में, ध्यान, आंतरिक शक्ति और समग्र जीवन के संदेश के प्रसार में ब्रह्माकुमारीज़ के दशकों के योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्व-देखभाल पर ब्रह्माकुमारीज़ का ज़ोर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के पूर्णतया अनुरूप है, जो आधुनिक स्वास्थ्य सेवा को भारत की आध्यात्मिक विरासत के साथ समेकित करने के पक्षधर हैं। 

श्री जाधव ने कहा कि भारत के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में तेज़ी से प्रगति के साथ ही ये पहल रेखांकित करती हैं कि सच्चा स्वास्थ्य मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करना है। श्री जाधव ने ज्ञान सरोवर में ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी के साथ सार्थक चर्चा भी की। 

उन्होंने विश्वव्यापी मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तरह ही समर्पित "ध्यान दिवस" ​​मनाने के उनके प्रस्ताव की सराहना की और इस पर अपना समर्थन व्यक्त किया। श्री जाधव ने एक महत्वपूर्ण घोषणा में, कहा कि राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) ब्रह्माकुमारीज के कृषि प्रभाग के नेतृत्व में वृक्षारोपण पहल का समर्थन करेगा, जिससे समग्र स्वास्थ्य प्रचलन में औषधीय और आध्यात्मिक पौधों के उपयोग को बढ़ावा मिले।

श्री जाधव ने ब्रह्माकुमारीज़ के कई प्रमुख संस्थानों का भ्रमण किया, जिनमें शांति स्तंभ, ग्लोबल हॉस्पिटल, पांडव भवन और कला दीर्घ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये स्थान सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति का संचार करते हैं, जिससे वहां आने वालों को गहन आंतरिक शांति और भावनात्मक संतुलन का अनुभव होता है।

श्री जाधव ने एक ध्यान सत्र में भी भाग लिया, और इसे आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बताया। उन्होंने ज़ोर दिया कि ऐसे अनुभव आंतरिक शक्ति को बढ़ाते हैं, मानसिक एकाग्रता को प्रखर बनाते हैं और अधिक संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने के मार्गदर्शक प्रकाशपुंज का काम करते हैं।

 

Tags: Prataprao Jadhav , Prataprao Ganpatrao Jadhav , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of AYUSH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD