Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

माही विज ने अपनी अदाओं से बिखेरा जलवा, तस्वीरों में दिखाया खास अंदाज

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Mahi Vij
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Sep 2025

Last updated on: Sep 12, 2025, 13:31 IST

टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री माही विज अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ वह एक अच्छी मां भी हैं। गुरुवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में माही ने हल्का गुलाबी कलर का सूट पहना है, जो उनकी सादगी और शालीनता को निखार रहा है। इस ट्रेडिशनल परिधान को अभिनेत्री ने अपने सादगी भरे मेकअप के साथ पूरा किया। उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ बालों को हल्का कर्ल किया है और बालों में हल्के गुलाबी रंग का गुलाब सजाया गया है, जो उनके इस पारंपरिक लुक को और खास बना रहा है।

तस्वीरों में माही अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में हाथ में फूल लिए हुए प्यारी-सी मुस्कान के साथ पोज दे रही हैं। दूसरी में, वह फूलों को प्यार से पकड़ कर कैमरे को पोज दे रही हैं। एक और तस्वीर में वह सूट को संवारती हुई तस्वीर खिचवा रही हैं।

माही ने इसे कैप्शन दिया, "अपनी मनपसंद चीज को चुनो।" इससे पहले अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह फोटोशूट करवाती नजर आ रही थीं। माही ने गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ था, हल्के मेकअप के साथ उन्होंने बड़े-बड़े झुमके पहन रखे थे। अभिनेत्री के वीडियो के बैकग्राउंड में 'मौला मेरे मौला' गाना ऐड किया गया है। 

माही ने वीडियो के कैप्शन में सिर्फ एक गुलाबी फूल का इमोजी शेयर किया है, जो उनकी ड्रेस और बैकग्राउंड की खूबसूरती को बखूबी दर्शाता है। माही ने भले ही मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की हो, लेकिन उन्हें घर-घर में पहचान टीवी शो 'लागी तुझसे लगन' में नकुशा के किरदार से मिली थी। 

कई टीवी शोज में काम करने के बाद उन्होंने साल 2019 में बेटी तारा के जन्म के बाद से पर्दे से दूरी बना ली और तब से अपने परिवार को समय दे रही हैं। माही विज और जय भानुशाली ने साल 2011 में शादी की थी। इस कपल ने 2017 में दो बच्चों, राजवीर और खुशी, को फॉस्टर पैरेंट बनकर अपनाया था। वहीं, 2019 में आईवीएफ के जरिए अपनी बेटी तारा का स्वागत किया।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Mahi Vij

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD