Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

माही विज का ट्रेडिशनल लुक, वीडियो में दिखाई अपनी सादगी और खूबसूरती

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Mahi Vij
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Sep 2025

Last updated on: Sep 11, 2025, 13:37 IST

मशहूर टीवी अभिनेत्री माही विज को 'लागी तुझसे लगन,' 'बालिका वधू,' 'अकेला,' 'कैसी लगी लगन,' और 'शुभ कदम' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में देखा गया है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में अभिनेत्री अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। 

कभी वह कैमरे की ओर देखकर अपनी मुस्कान बिखेरती हैं, तो कभी फूलों के साथ खेलते हुए आकर्षक अंदाज में पोज देती हैं। उनकी यह सहजता और खूबसूरती प्रशंसकों को खूब भा रही है। माही ने इस वीडियो में हल्के गुलाबी रंग का सूट पहना है, जो उनकी सादगी और शालीनता को और निखार रहा है। 

हल्के मेकअप के साथ उन्होंने बड़े-बड़े झुमके पहने हैं, जो उनके लुक को और आकर्षक बना रहे हैं। उनके बालों को हल्का कर्ल किया गया है और कानों के पीछे हल्के गुलाबी रंग का गुलाब सजाया गया है, जो उनके इस पारंपरिक लुक को और खास बना रहा है।

वीडियो के बैकग्राउंड में 'मौला मेरे मौला' गाना ऐड किया गया है। माही ने वीडियो के कैप्शन में सिर्फ एक गुलाबी फूल का इमोजी शेयर किया है, जो उनकी ड्रेस और बैकग्राउंड की खूबसूरती को बखूबी दर्शाता है। माही के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। 

इसके बाद उन्हें टीवी शो 'लागी तुझसे लगन' में नकुशा के किरदार से बड़ी पहचान मिली। उन्होंने कई अन्य टीवी शो जैसे 'बालिका वधू' में भी काम किया। साल 2019 में बेटी तारा के जन्म के बाद से उन्होंने छोटे पर्दे से दूरी बना ली और तब से अपने परिवार को समय दे रही हैं।

माही विज और जय भानुशाली ने साल 2011 में शादी की थी। इस कपल ने 2017 में दो बच्चों, राजवीर और खुशी, को फॉस्टर पैरेंट बनकर अपनाया था। वहीं, 2019 में आईवीएफ के जरिए अपनी बेटी तारा का स्वागत किया।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Mahi Vij

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD