Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

बिग बॉस 19 : तान्या मित्तल ने बताया दर्दनाक राज, 'पिता की मार से तंग आकर करना चाहती थी सुसाइड'

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Tanya Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Sep 2025

Last updated on: Sep 10, 2025, 15:53 IST

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है। सलमान खान इसे होस्ट कर रहे हैं। शो की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने यहां अपने अतीत को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया। तान्या मित्तल ने बताया कि कैसे बचपन में उनके पिता उन्हें मारते थे और इसकी वजह से वो आत्महत्या तक करने के बारे में सोचती थीं।

दरअसल, कुछ दिनों पहले बिग बॉस के हाउस में कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान तान्या ने कुनिका को काफी भला-बुरा कहा। इसके बाद तान्या की लोगों ने काफी आलोचना भी की। अब बारी कुनिका सदानंद की थी, उन्होंने एक टास्क के दौरान तान्या मित्तल की मां पर निशाना साधा और उनकी परवरिश पर सवाल उठाए। 

तान्या अपनी मां का अपमान सह न सकी और फूट-फूटकर रोने लगीं। रोते हुए तान्या ने कहा, “मेरी मां को किसी बहस में घसीटना सही नहीं है। उन्होंने मेरे लिए काफी कुछ सहा है। मेरे पिता मुझे मारने के लिए दौड़ पड़ते थे और मेरी मां मुझे बचा लेती थीं। आज मैं जिस मुकाम पर हूं, वहां तक पहुंचना मेरे लिए आसान नहीं था। 

मुझे बिजनेस चलाने, साड़ी पहनने और जिंदगी में जो मैं करना चाहती हूं, वो करने की इजाजत पाना बहुत मुश्किल था।” उन्होंने गौरव खन्ना से रोते हुए कहा, “मुझे अपने ही परिवार से कड़ा संघर्ष करना पड़ा। अगर मैं ऐसा न करती, तो 19 साल की उम्र में मेरी शादी हो जाती। 

मेरे मन में आत्महत्या के विचार आने लगे थे और मैंने अपनी जान लेने की कोशिश भी की थी।" इस दौरान फरहाना और कुनिका सदानंद को छोड़कर घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट उन्हें सांत्वना देते दिखे। वहीं, कुनिका ने तान्या के रोने को ड्रामा बताया और कहा कि अगर तान्या की मां बिग बॉस हाउस में आएंगी तो वो उनसे भी परवरिश को लेकर सवाल करेंगी। 

इसके बाद सभी घरवाले कुनिका को कठोर और चालाक बताते हुए उनकी आलोचना करते दिखाई दिए। उन्होंने कुनिका को इतना कठोर होने के लिए खरी-खरी बातें सुनाई। दर्शकों को भी कुनिका का रवैया पसंद नहीं आया, सोशल मीडिया पर वो इसकी आलोचना करते दिखाई दिए।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Tanya Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD