Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

निक्षय मित्र कार्यक्रम में निरंकारी सत्संग मिशन ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

टीबी मरीजों को वितरित किए पोषण किट्स व विटामिन

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission, Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 09 Sep 2025

Last updated on: Sep 10, 2025, 13:33 IST

निक्षय मित्र कार्यक्रम के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संत निरंकारी मिशन की ओर से आज जिला कांगड़ा में क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित मरीजों को पोषण किट्स और विटामिन वितरित किए गए। जोनल अस्पताल धर्मशाला के बैठक कक्ष में आयोजित इस समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डाॅ. अनुराधा शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.के.सूद एवं संत निरंकारी मिशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अनुराधा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि निक्षय मित्र कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़कर टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति करना है। उन्होंने निरंकारी सत्संग भवन द्वारा दिए गए इस सहयोग की सराहना की और कहा कि पोषण सहयोग मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में अत्यंत सहायक होगा।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.के.सूद ने भी निरंकारी सत्संग भवन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का यह योगदान न केवल मरीजों की पोषण जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि उनके मनोबल को भी बढ़ाता है। संत निरंकारी मिशन के जोनल प्रभारी डाॅ. केसी धीमान ने कहा कि उनकी संस्था सदैव मानवता की सेवा को प्राथमिकता देती है। 

उन्होंने कहा कि टीबी मरीज समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्हें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सहयोग की आवश्यकता है। हमारा प्रयास है कि इन पोषण किट्स से मरीजों को रोग से लड़ने की शक्ति मिले और वे स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हों। 

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि निरंकारी मिशन भविष्य में भी स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर समाज के जरूरतमंद वर्गों को सहायता प्रदान करता रहेगा। संत निरंकारी मिशन के क्षेत्रीय संचालक तिलक डोगरा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि मानवता की सच्ची सेवा ही मिशन का मूल उद्देश्य है। 

टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए पोषण किट एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना केवल सेवा ही नहीं, बल्कि हमारे समाज के प्रति कर्तव्य भी है। हमारे लिए यह सेवा गतिविधि केवल मरीजों तक सहयोग पहुँचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन्हें यह भरोसा दिलाने का प्रयास भी है कि समाज उनके साथ खड़ा है।

इस अवसर पर एचएमटीबीए की सलाहकार शिल्पी ने भी निक्षय मित्र कार्यक्रम के बारे में अपने विचार रखे। इस अवसर पर डाॅ. केसी धीमान की पत्नी आशा, निरंकारी मिशन दाड़ी जोन की संचालक रूपा गुरूंग, विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार डाॅ. निकेत, विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक (एसटीएस), जिला टीबी सेंटर के कर्मचारी और क्षय रोगी उपस्थित थे।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission , Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD