Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

एशिया कप : कब, किस टीम के खिलाफ भारत का मुकाबला?

Sports News, Cricket, Asia Cup, Asia Cup 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 17:08 IST

एशिया कप-2025 की शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। टीम इंडिया 10 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। आइए, जानते हैं कि ग्रुप-ए में भारतीय टीम के मुकाबले कब-कब होंगे। भारत बनाम यूएई : भारत और यूनाइटेड अरब अमीरात के बीच 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप-ए का पहला मैच खेला जाना है।

टी20 इतिहास में दोनों देशों के बीच अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला गया है, जिसमें टीम इंडिया ने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी। भारत बनाम पाकिस्तान : दोनों देशों के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप-2025 का छठा मैच आयोजित होगा। 

इस हाईवोल्टेज मैच पर सभी क्रिकेट फैंस की निगाहें हैं। भारत ने साल 2007 से अब तक पाकिस्तान के खिलाफ कुल 13 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें नौ जीते। वहीं, तीन मुकाबलों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। एक मुकाबला टाई रहा।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 10 में से सात टी20 मुकाबले अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान की टीम पिछली बार 4 सितंबर 2022 को भारत के खिलाफ टी20 मैच जीती थी। भारत बनाम ओमान : 19 सितंबर को टीम इंडिया ग्रुप-ए का अपना आखिरी मैच ओमान के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेलेगी।

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल को उप-कप्तान चुना गया है। टीम इंडिया के सभी मुकाबले भारतीय समय के अनुसार रात आठ बजे से खेले जाने हैं।

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान) संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

 

Tags: Sports News , Cricket , Asia Cup , Asia Cup 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD