Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रेखा गुप्ता ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Manjinder Singh Sirsa, Parvesh Verma, Parvesh Sahib Singh Verma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 13:59 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जा रहे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद थे। इन ट्रकों में बर्तन, चादरें, कंबल, दवाइयां, मच्छरदानी, जूते, चप्पल, चूल्हे और अन्य आवश्यक सामान हैं, जो बाढ़ प्रभावित लोगों की तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए भेजे गए हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब इस समय भीषण बाढ़ संकट से जूझ रहा है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि पंजाब के किसान सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कह रहे हैं कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगर पैसे मांगने आएं तो उन्हें सहायता न दी जाए, क्योंकि उनका दावा है कि इसका उपयोग चुनावी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

सिरसा ने इसे पंजाब के साथ धोखा करार दिया। उन्होंने कहा, "पंजाब ने हमेशा देश के लिए योगदान दिया है और बड़ी से बड़ी आपदाओं का डटकर सामना किया है। उसे मदद की जरूरत नहीं, लेकिन यह हमारा कर्तव्य है कि हम उस राज्य का सहयोग करें, जिसने देश को इतना कुछ दिया है।"

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब का इतिहास रहा है कि वह हर आपदा से साहस और दृढ़ संकल्प के साथ उभरा है। यह पहली बार नहीं है जब पंजाब में ऐसी विपदा आई हो। अतीत में भी पंजाब ने अनगिनत चुनौतियों का सामना किया है और हर बार मजबूती से आगे बढ़ा है। इस बार भी पंजाब ऐसा ही करेगा।

सिरसा ने जोर देकर कहा कि दिल्ली की जनता और सरकार पंजाब के साथ खड़ी है। आने वाले दिनों में जरूरत पड़ने पर किसानों के लिए डीजल और ट्रैक्टर जैसी अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा, "यह राहत सामग्री कृतज्ञता का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य पंजाब के लोगों को यह भरोसा दिलाना है कि वे इस संकट में अकेले नहीं हैं।"

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Manjinder Singh Sirsa , Parvesh Verma , Parvesh Sahib Singh Verma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD