Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किया 'कैंपस टैंक', केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की सराहना

Dr Jitendra Singh, Dr Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Union Minister of Earth Sciences, Chandigarh University, Gharuan, Chandigarh University Gharuan, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, CGC Gharuan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 12:09 IST

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने दिल्ली में 'कैंपस टैंक : भारत का सबसे बड़ा यूनिवर्सिटी-प्रेरित स्टार्टअप लॉन्चपैड' कार्यक्रम की शुरुआत की है। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह शामिल हुए। उन्होंने यूनिवर्सिटी की इस पहल की सराहना की। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "डॉक्टर सतनाम सिंह (चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के चांसलर), उनकी पूरी टीम और फैकल्टी, देश के अग्रणी निजी विश्वविद्यालयों में से एक हैं। इन्होंने ऐसे नए-नए कदम उठाए हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के साथ पूरी तरह से मेल खाते हैं।" 

उन्होंने आगे कहा, "यह कार्यक्रम अपने आप में अनूठा है। इन्होंने स्टार्टअप्स के लिए समर्पित एक 'कैंपस टैंक' की शुरुआत की है, जिससे एक ऐसा ढांचा तैयार हो रहा है जहां विश्वविद्यालय और एक शैक्षणिक संस्थान के बीच सार्वजनिक-निजी जुड़ाव को आसानी से सुगम बनाया जा सकता है। यह चलन पूरे देश में फैलेगा।"चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के चांसलर और राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू कहते हैं, "कैंपस टैंक एक यूथ एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम है, जो युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने वाला भारत का पहला स्वदेशी मंच है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन और विजन से प्रेरित है।"

उन्होंने बताया कि आज तक का सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले चरण में 20 हजार यूथ एंटरप्रेन्योरशिप रजिस्टर्ड हुए हैं और 6 हजार स्टार्टअप्स पहले से जुड़े हुए हैं। पहले चरण में ही हमारा टारगेट एक हजार स्टार्टअप्स का है और उम्मीद है कि इनमें से 300 स्टार्टअप्स को हम आगे लेकर जाएंगे।चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर हिमानी सूद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि एंजेल इंवेस्टर्स, एकेडमी, कारोबारी और उद्यमी सभी एक मंच पर आए हैं। 

हम चाहते हैं कि भारत दुनिया का स्टार्ट-अप लीडर इकोसिस्टम बने। हम तीसरे नंबर पर हैं और 2047 तक हम पहले नंबर पर आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल संभव है। देश में जितने भी स्टार्टअप्स हैं, उनमें से 51 प्रतिशत टीयर-टू और टीयर-थ्री सिटी से आते हैं।'विकसित भारत' के बारे में हिमानी सूद ने कहा कि भारत में स्टार्टअप एक कल्चर बन चुका है। हर भारतीय को मौका दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री के विजन के तहत स्टार्टअप कल्चर भारत में बहुत मजबूत होने वाला है।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Minister of Earth Sciences , Chandigarh University , Gharuan , Chandigarh University Gharuan , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , CGC Gharuan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD