Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव द्वारा सराला हेड पर घग्गर की स्थिति का जायजा

घग्गर के हर 500 मीटर पर रखी जा रही है निगरानी, प्रशासन पूरी तरह चौकस : डॉ. प्रीति यादव

Preeti Yadav, Dr Preeti Yadav, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घनौर/पटियाला , 05 Sep 2025

Last updated on: Sep 06, 2025, 11:27 IST

डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने आज सराला हेड का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि घग्गर नदी में पानी बढ़ने के कारण घनौर क्षेत्र के लगभग 30 गाँव प्रभावित हुए हैं और जिला प्रशासन की ओर से लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी क्षमता से काम किया जा रहा है।

डॉ. प्रीति यादव ने कहा कि पानी का स्तर कुछ कम होना शुरू हो गया है और प्रशासन इस स्थिति पर 24 घंटे निगरानी कर रहा है। उन्होंने बताया कि घग्गर के पास हर 500 मीटर पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय निवासियों द्वारा समय-समय पर दी गई जानकारी के लिए धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि इससे प्रशासन को राहत व निगरानी कार्यों में काफी मदद मिली है।

इस मौके पर स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने अपील की कि लोग सतर्क रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सच्चाई अवश्य परख लें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की मदद या जानकारी के लिए लोग तुरंत प्रशासन से संपर्क करें।डॉ. यादव ने बताया कि एसडीएम राजपुरा अविकेश गुप्ता स्वयं प्रभावित गाँवों का दौरा कर रहे हैं और लोगों को ज़रूरी सहायता उपलब्ध करवा रहे हैं। 

उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं और अन्य वरिष्ठ अधिकारी प्रतिदिन पटियाला जिले के सभी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात की निगरानी कर रहे हैं और आवश्यक मदद समय पर पहुंचाई जा रही है।इसके बाद डिप्टी कमिश्नर ने भगत धन्ना जी गुरुद्वारा साहिब में लगाए गए मेडिकल कैंप का भी दौरा किया। उन्होंने मेडिकल टीम से बातचीत कर प्रभावित निवासियों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डॉ. प्रीति यादव ने यह भी कहा कि यदि घग्गर नदी के कैचमेंट क्षेत्र में और बारिश नहीं होती है तो आने वाले दिनों में पानी का स्तर लगातार घटता जाएगा।अपने दौरे के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने स्थानीय निवासियों और मनरेगा मज़दूरों से बातचीत कर इस कठिन समय में किए गए उनके कार्य की सराहना भी की।इस मौके पर डीएसपी हरमन चीमा, एसई ड्रेनेज राजिंदर घई, एक्सईएन प्रथम गंभीर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Preeti Yadav , Dr Preeti Yadav , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD