Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लोक निर्माण विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए वार्षिक प्रशिक्षण कैलेंडर जारी किया

अधिकारियों को अत्याधुनिक इंजिनियरिंग तकनीकों से लैस करने की आवश्यकताः डॉ. अभिषेक जैन

Dr Abhishek Jain, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 05 Sep 2025

Last updated on: Sep 05, 2025, 17:09 IST

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने आज यहां विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए वार्षिक प्रशिक्षण कैलेंडर जारी किया। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें आधुनिक तकनीकों के अनुरूप कौशल उन्नयन, वित्तीय एवं तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर सचिव ने कहा कि अब तय कार्यक्रम के अंतर्गत हर वर्ष उपमंडल स्तर के अधिकारियों से लेकर ऊपरी स्तर तक के सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कैलेंडर न केवल सेवा के दौरान कौशल संवर्धन पर केंद्रित है, बल्कि भविष्य के लिए क्षमता निर्माण पर भी बल देगा।

उन्होंने कहा कि अधोसंरचना के विकास में बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए अधिकारियों को आईआईटी, एनआईटी, भारतीय राजमार्ग अभियंता अकादमी नोयडा, केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान दिल्ली, हिपा और अन्य राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग व प्रबंधन संस्थानों के माध्यम से विशेष तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस पहल से अधिकारियों की दक्षता, सड़क सुरक्षा, सतत् आधारभूत ढांचा, ग्रीन बिल्डिंग तकनीक, ई-गवर्नेंस, परियोजना प्रबंधन और नई निर्माण सामग्रियों के उपयोग जैसे विषयों की जानकारी प्राप्त होगी।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के अनुमोदन के अनुरूप इस कैलेंडर में पदोन्नति के लिए अनिवार्य प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। इसमें कनिष्ठ अभियंता से उपमंडल अधिकारी और अधिशासी अभियंता तक की पदोन्नति के लिए प्रशिक्षण शामिल होगा। 

इसके अलावा, विभाग के सभी विद्युत, यांत्रिक और वास्तुशिल्प अधिकारियों के लिए जोनल स्तर पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डॉ. जैन ने कहा कि तकनीकी प्रगति को देखते हुए सड़कों, सुरंगों, पुलों और भवनों के डिजाइन और निर्माण में आधुनिक इंजीनियरिंग इनपुट की आवश्यकता बढ़ रही है। 

प्रशिक्षण में भू-तकनीकी अध्ययन, पर्यावरण आकलन, डिजिटल उपकरणों जैसे बिल्डिंग इन्फॉर्मेशन मॉडलिंग (बीआईएम), जीआईएस आधारित योजना और ड्रोन से सर्वेक्षण जैसी नई तकनीकों पर भी ध्यान दिया जाएगा। बाह्य सहयोग के साथ-साथ विभाग द्वारा प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों की भागीदारी से इन-हाउस प्रशिक्षण मॉड्यूल भी शुरू किए जाएंगे। 

प्रथम चरण में लगभग 400 वरिष्ठ अधिकारियों को इसके अंतर्गत लाने का लक्ष्य है, ताकि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को आधुनिक तकनीकी और वित्तीय व्यवस्थाओं से निरंतर अपडेट किया जा सके। डॉ. जैन ने कहा कि यह व्यापक प्रशिक्षण पहल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच और आधुनिक पद्धतियों को अपनाने की प्रतिबद्धता के कारण संभव हो पाई है। 

उन्होंने कहा कि यह नया प्रशिक्षण कार्यक्रम विभाग की दक्षता, जवाबदेही और सेवा प्रदायगी को बेहतर बनाएगा और हिमाचल प्रदेश की जनता को उच्च गुणवत्ता से परिपूर्ण आधारभूत संरचनाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर प्रमुख अभियंता एन.पी. सिंह, प्रमुख अभियंता परियोजनाएं कैप्टन एस.पी. जगोता, विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग हरबंस सिंह ब्रसकोन, अतिरिक्त सचिव सुरजीत सिंह राठौर तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Dr Abhishek Jain , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD