Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

दिलजीत दोसांझ ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों से जताई संवेदना, हिंदी भाषा में दिया ये खास संदेश

Diljit Dosanjh, Pollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Punjabi Films, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Sep 2025

Last updated on: Sep 05, 2025, 16:54 IST

पिछले कुछ दिनों से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ ने अपना कहर बरपा रखा है। वहां पर नदियां उफान पर हैं। इसके चलते हजारों लोग विस्थापित होने को मजबूर हैं। हालांकि बाढ़ की वजह से पांजब के हालात ज्यादा खराब हैं और यहां स्थिति भयावह होती जा रही है। 

खासकर पंजाब में बाढ़ ने खूब तबाही मचाई है। तकरीबन पंजाब के सारे जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। संकट की इस घड़ी में कुछ लोग आगे बढ़कर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया के जरिये सेलेब्रिटी भी उनकी मदद करने की लगातार अपील कर रहे हैं।

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लोगों से बड़ी संख्या में आगे आने और लोगों की मदद करने की अपील की है।इस वीडियो में दिलजीत कहते हैं, "नमस्कार, आज मैं हिंदी भाषा में बात करूंगा ताकि सब तक पहुंच जाए। 

पंजाब के हालात बाढ़ की वजह से बहुत खराब हैं। लोगों के घर बह चुके हैं, फसलें तबाह हो चुकी हैं, पशु भी मारे गए हैं, और लोगों की जिंदगियां बर्बाद हो चुकी हैं। पंजाब जख्मी है, पर हारा नहीं है। हम पंजाब में जन्मे हैं और हमें पंजाब की गोद से ही विदा होना है।"

उन्होंने आगे लिखा, "जितने भी पीड़ित परिवार हैं, हम सब उनसे कहना चाहते हैं कि हम उनके साथ हैं। ऐसा नहीं है कि राशन आदि देकर हम उनसे किनारा कर लेंगे। जब तक उनकी जिंदगी पटरी पर नहीं आ जाती, हम सब उनके साथ हैं। जितने भी लोकल एनजीओ और समाचार वाले हैं, वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। 

पंजाब के नौजवान भी आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। मैं उन सबका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। मेरे बहुत से दोस्त हैं जो मदद करना चाहते हैं। हम मिलकर इस कठिन समय का सामना करेंगे। पंजाब कई बार मुसीबत में पड़ा है, हर बार वह बाहर निकल गया है। 

मैं परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि हम सब मिलकर इस संकट से जल्द से जल्द बाहर आ जाएं।"बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार सेलेब्स आगे आ रहे हैं। इससे पहले सोनू सूद ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजना शुरू कर दिया है।

 

Tags: Diljit Dosanjh , Pollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Punjabi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD