Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

 

विजीलेंस ब्यूरो ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक निजी व्यक्ति को काबू किया

तहसील दफ्तर के क्लर्क के लिए ले रहा था रिश्वत, विजीलेंस ने दोनों के खि़लाफ़ किया केस दर्ज

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 04 Sep 2025

Last updated on: Sep 05, 2025, 12:36 IST

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई ज़ीरो सहनशीलता नीति के तहत, बसंत नगर, प्रताप सिंह वाला, लुधियाना शहर निवासी एक निजी व्यक्ति रजत शर्मा को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी डीसी दफ्तर लुधियाना की तहसील पूर्वी में तैनात एक क्लर्क अमनिंदर सिंह का सहयोगी है, जिस पर भी रिश्वतखोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी लुधियाना शहर के बसंत नगर के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद की गई है।उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि लुधियाना नगर निगम की एक कॉलोनी में एक प्लॉट की रजिस्ट्री संबंधी जानकारी देने के लिए उक्त आरोपी अमनिंदर सिंह क्लर्क ने उससे 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

इस शिकायत की पुष्टि के दौरान, विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी रजत शर्मा को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। विजीलेंस ब्यूरो द्वारा पूछताछ में रजत ने खुलासा किया कि वह उक्त क्लर्क अमनिंदर के साथ दफ्तर में अनधिकृत रूप से काम करता है और उसी ने रिश्वत की राशि प्राप्त करने के लिए उसे भेजा था।

प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में दोनों आरोपियों के खि़लाफ़ विजीलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है और मुख्य आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD