Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिल्ली : प्रमोद सावंत ने की एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात

देश के विकास और प्रगति पर हुई चर्चा

HD Kumaraswamy, Bharatiya Janata Party, BJP, Pramod Sawant
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Sep 2025

Last updated on: Sep 03, 2025, 17:38 IST

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उनके बीच गोवा के विकास, उद्योग-आधारित प्रगति और राष्ट्रीय विकास के मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कीं।

उन्होंने लिखा, "गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के साथ आज नई दिल्ली स्थित कार्यालय में सार्थक बातचीत हुई। हमने देश के विकास और प्रगति के मार्ग पर विचार साझा किए। जनसेवा के लिए समर्पित सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श करना हमेशा खुशी की बात होती है।"

इससे पहले, सीएम प्रमोद सावंत ने मंगलवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी। पीयूष गोयल ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी थी। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा, "गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से मुलाकात की। 

हमने राज्य में विभिन्न विकास पहलों, उद्योग-आधारित वृद्धि को बढ़ावा देने और गोवा की निर्यात क्षमता को बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा की।" प्रमोद सावंत ने इस मुलाकात को सार्थक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ सार्थक बैठक हुई। 

हमारी चर्चा गोवा के व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने पर केंद्रित थी। 'विकसित गोवा' और 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को प्राप्त करने में उनका मार्गदर्शन महत्वपूर्ण होगा।" बता दें कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दौरे पर हैं। वह बुधवार को 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में शामिल होंगे।

 

Tags: HD Kumaraswamy , Bharatiya Janata Party , BJP , Pramod Sawant

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD