Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जमीनों की पक्की मालिकाना हक दिलाने और सुरक्षित स्थानों पर रिहायशी जगह देने संबंधी किए जाएंगे विशेष प्रयास : गुलाब चंद कटारिया

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने फिरोज़पुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत कैंपों का किया दौरा

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Deepshikha Sharma, DC Ferozepur, Deputy Commissioner Ferozepur, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोज़पुर , 02 Sep 2025

Last updated on: Sep 03, 2025, 14:39 IST

जमीनों की पक्की मालिकाना हक दिलाकर गिरदावरी के ज़रिए फसलों का मुआवज़ा देने और सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ पहुँचाने संबंधी मांग बिलकुल जायज़ है और इस संबंध में मुख्यमंत्री जी के ध्यान में लाकर पक्के तौर पर हल करने का प्रयास किया जाएगा।

इन शब्दों का प्रगटावा पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज फिरोज़पुर के गांव बारे के स्कूल में बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत केंद्र में मौजूद लोगों से मुलाक़ात करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया। इस मौके पर उनके साथ विधायक फिरोज़पुर शहरी श्री रणबीर सिंह भुल्लर, कमिश्नर फिरोज़पुर मंडल श्री अरुण शेखड़ी, डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा और एस.एस.पी भूपिंदर सिंह मौजूद थे।

इससे पहले उन्होंने हुसैनीवाला शहीदी स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धा के फूल अर्पित किए।माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि 250 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को बारे के स्कूल में बनाए गए राहत केंद्र में सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि ये लोग अपने बुज़ुर्गों के साथ पिछले 70 सालों से खेती करते आ रहे हैं। 

पहले इन जमीनों की गिरदावरी इनके नाम पर थी, लेकिन अब सरकारी रिकॉर्ड में यह गिरदावरी इनके नाम पर न होने के कारण किसी भी सरकारी योजना का लाभ इन्हें नहीं मिल पाता।इसके अलावा उन्होंने यह भी ध्यान में लाया कि हर साल बाढ़ की मार इन्हें झेलनी पड़ती है।

साथ ही जब भी कभी युद्ध जैसे हालात बनते हैं तो इन्हें अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर आना पड़ता है। राज्यपाल महोदय ने कहा कि इनकी बातें सुनकर यह महसूस होता है कि हर साल इन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ती है, इसलिए इनकी समस्या का स्थाई समाधान होना चाहिए। 

इन समस्याओं के पक्के हल के लिए मुख्यमंत्री से विशेष रूप से मुलाक़ात कर उनके ध्यान में लाकर इसका समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि बॉर्डर के साथ खेती वाली ज़मीनों पर तो यह खेती कर ही रहे हैं लेकिन रहने के लिए इन्हें सुरक्षित स्थानों पर मालिकाना हक देकर जगह दी जा सकती है, ताकि इन्हें बाढ़ और युद्ध जैसे हालातों में अपना घर न छोड़ना पड़े।

उन्होंने कहा कि जब भी हेडवर्क्स या बांधों से पानी छोड़ा जाता है तो इस जगह तक पानी पहुँचने में जितना समय लगता है, उस दौरान ही इन्हें किसी भी तरह से सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और सरकार से बातचीत कर इसका हल निकाला जाएगा, ताकि इन्हें कोई राहत मिल सके।

इससे पहले उन्होंने हेडवर्क्स का दौरा कर पानी के स्तर का जायज़ा लिया और रिट्रीट सेरेमनी की ओर जाने वाली सड़क, जो ज़्यादा पानी आने के कारण टूट गई थी, का निरीक्षण किया और इसे जल्द बनाने संबंधी बीएसएफ अधिकारियों से जानकारी हासिल की।इस मौके पर एडीसी दमनजीत सिंह मान सहित प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Deepshikha Sharma , DC Ferozepur , Deputy Commissioner Ferozepur , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD