Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान - 2025: पीएमडीए सीईओ ने किया पंचकूला शहर का निरीक्षण

अधिकारियों को दिए निर्देश, सड़क किनारे सभी प्रकार के अतिक्रमण 3 दिन के भीतर हटाए जाएं

KM Pandurang, Director General of Mining and Geology Department Haryana, Haryana, Haryana Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 31 Aug 2025

Last updated on: Sep 03, 2025, 11:04 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा राज्य को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से आरंभ किए गए हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के. मकरंद पांडुरंग, ने पंचकूला शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहर की ढांचागत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे सभी प्रकार के अतिक्रमण 3 दिन के भीतर हटाए जाएं।

श्री पांडुरंग ने रेड बिशप चौक, शहीद संदीप सांकला चौक, माजरी चौक, बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, अमेरटेक्स, लेबर चौक सहित प्रमुख सड़कों, पार्कों और मार्केट पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहीद संदीप सांकला चौक पर बागवानी विभाग के अधिकारियों को पेड़ों की छंटाई करने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक को ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए माजरी चौक पर रेड लाइट लगाने की संभावनाएं तलाशने तथा स्लिप/सर्विस रोड को चौड़ा करने के निर्देश भी दिए।

पॉलिथिन के उपयोग को प्रबंधित कर कपड़े के थैलों के उपयोग को दिया जाए बढ़ावा

सीईओ ने सेक्टर-11 और 14 की पार्किंग में कचरा मिलने पर नगर निगम अधिकारियों को तुरंत सफाई करने के निर्देश दिए। श्री के मकरंद पांडुरंग ने कहा कि सभी सेक्टरों की पार्किंग की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि शहर की छवि प्रभावित न हो। साथ ही, पॉलीथिन बैग्स पर प्रतिबंध कड़ाई से लागू करने और नागरिकों को कपड़े के थैले प्रयोग करने के लिए उन्हें जागरूक किया जाए।

औद्योगिक क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान सीईओ ने एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को वर्षा जल निकासी लाइनों और रोड-गलियों की तुरंत सफाई करने के निर्देश दिए, जिससे बारिश में जलभराव न हो। साथ ही, पीएमडीए को हस्तांतरित हुई ग्रीन बेल्ट्स के विकास हेतु अनुमान तैयार करने और मुख्य सड़कों के दोनों ओर उगी झाड़ियों को हटाने का के भी निर्देश दिए। टूटी हुई रोड-गलियों पर असंतोष जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को इन्हें उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र रिपेयर करने के निर्देश दिए।

इंडस्ट्रियल एरिया से चंडीगढ़ सीमा तक की सड़क की विशेष मरम्मत करने के निर्देश

सीईओ श्री के मकरंद पांडुरंग ने औद्योगिक क्षेत्र से चंडीगढ़ सीमा तक की सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से गड्ढे भरने और विशेष मरम्मत करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अवगत कराया कि चंडीगढ़ सीमा के पास सड़क संकरी होने से पीक ऑवर में जाम लगता है। इस पर उन्होंने एचएसआईआईडीसी अधिकारियों को सड़क चौड़ीकरण और उपयुक्त समाधान निकालने के निर्देश दिए।

इसके बाद अधिकारियों ने सेक्टर-16 एवं 17 मार्ग का निरीक्षण किया। यहां नागरिकों ने एचएसवीपी के खाली वाणिज्यिक प्लॉटों में उगी झाड़ियों की शिकायत की, जिस पर सीईओ ने तीन दिन में झाड़ियां हटाने के आदेश दिए गए। लेबर चौक की तुरंत मरम्मत और डिवाइडिंग ग्रिलों में खाली जगहों को भरने के भी निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

सीईओ ने निरझर वाटिका पार्क और आम बाग़ (मैंगो गार्डन) पार्क का भी दौरा किया तथा पीएमडीए के मुख्य अभियंता को उचित सफाई, लाइटिंग व्यवस्था और घास की कटाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।श्री के मकरंद पांडुरंग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किए गए “स्वच्छता अभियान” को सफल बनाने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करें। उन्होंने कहा कि आज निरीक्षण के दौरान बताए गए सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा आगामी सप्ताह में की जाएगी।

इस दौरान पंचकूला की अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता, पीएमडीए के अतिरिक्त सीईओ विनय कुमार, नगर निगम पंचकूला के संयुक्त आयुक्त गौरव चौहान, पीएमडीए के संयुक्त सीईओ भारत भूषण, पीएमडीए के चीफ इंजीनियर, नगर निगम के एक्सईएन और एक्सईएन  एचएसआईआईडीसी उपस्थित रहे।

 

Tags: KM Pandurang , Director General of Mining and Geology Department Haryana , Haryana , Haryana Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD