Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

सर्बानंद सोनोवाल ने छोटे व्यापारियों को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि को श्रेय दिया, कांग्रेस की आलोचना की

श्री सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ के मिलन नगर में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ किया

Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways, Ministry of Ports Shipping and Waterways
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डिब्रूगढ़ , 31 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 15:24 IST

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यू) श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया है कि वे गरीबों को कभी भी निराश नहीं करेंगे। 

असम में डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से सांसद श्री सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ के मनकोटा रोड स्थित औनियाती सत्र शाखा में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित किया। यह कार्यक्रम डिब्रूगढ़ जिला प्रशासन और डिब्रूगढ़ नगर निगम (डीएमसी) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।  

केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान, योजना के कई लाभार्थियों से बातचीत भी की। श्री सोनोवाल ने अपने संबोधन में कहा कि"पीएम स्वनिधि योजना का प्राथमिक दायित्व आत्मनिर्भरता प्रदान करना है।" इसके माध्यम से व्यक्ति सम्मानपूर्वक अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकता है। 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस योजना में निहित सामर्थ्य की कल्पना की थी और गरीबों तथा हाशिए पर पड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इस पर कार्य किया। श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कोविड-19 महामारी के दौरान आई कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए कहा कि "जब प्रतिबंधों ने छोटे व्यवसायों और रेहड़ी-पटरी के विक्रेताओं के जीवन में ठहराव ला दिया था, तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को राहत प्रदान करने के लिए यह योजना शुरू की।" 

इसके तहत बैंकों को ऐसे विक्रेताओं को तीन चरणों में - 10,000 रुपये से शुरू करके, उसके बाद 20,000 रुपये और फिर समय पर भुगतान करने वालों के लिए 50,000 रुपये का ऋण देने का निर्देश दिया गया था। इसके अतिरिक्त, सफल उधारकर्ताओं को 7% ब्याज सब्सिडी भी उपलब्ध कराई गई।

श्री सोनोवाल ने कहा कि पुनर्भुगतान तंत्र के डिजाइन से अनेक छोटे व्यापारियों को आसानी से भुगतान करने में मदद मिली।श्री सोनोवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी 55 साल तक सत्ता में रहने के दौरान भी कल्याणकारी योजनाएं चलाने में विफल रही। श्री राजीव गांधी ने स्वयं स्वीकार किया था कि सरकार द्वारा भेजे गए प्रत्येक एक रुपये में से 84 पैसे बिचौलियों द्वारा हड़प लिए जाते थे।

 लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक रुपया गरीबों तक पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी नीतियां 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के प्रमुख मूल्यों से प्रेरित हैं। बाद में दिन के समय, श्री सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ के मिलन नगर में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य जनता को सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना है। 

इस कार्यक्रम में असम के कैबिनेट मंत्री और डिब्रूगढ़ के विधायक श्री प्रशांत फुकन, खुमताई के विधायक श्री चक्रधर गोगोई, दुलियाजान के विधायक श्री तेराश गोवाला, लाहोवाल के विधायक श्री बिनोद हजारिका, डिब्रूगढ़ नगर निगम (डीएमसी) के उप महापौर श्री उज्जल फुकन, उपायुक्त श्री बिक्रम कैरी, डिब्रूगढ़ नगर आयुक्त (डीएमसी) श्री जॉय विकास, डिब्रूगढ़ विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अध्यक्ष श्री असीम हजारिका, जिला परिषद की अध्यक्ष पुष्पांजलि सोनोवाल तथा सोनोवाल कचहरी स्वायत्त परिषद (एसकेएसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य श्री टोंकेश्वर सोनोवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways , Ministry of Ports Shipping and Waterways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD