Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

माधुरी दीक्षित की 'कहीं आग लगे लग जावे' पर शानदार डांस, फैंस कर रहे तारीफ

Madhuri Dixit, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 13:58 IST

'डांसिंग क्वीन' अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी एक्टिंग और डांसिंग के लिए ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। माधुरी अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया।अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग सॉन्ग 'कहीं आग लगे लग जावे' पर डांस करते हुए रील पोस्ट की। माधुरी ने प्रिंटेड टॉप पहनी हुई है और गाने के बोल के साथ सटीक एक्सप्रेशन के साथ हुक स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "थोड़ा ड्रामा और थोड़ा जलवा।"

वीडियो देख फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उनके साथ उनकी टीम नजर आ रही है।फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं, और वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मैं इस बिना भाव वाले वीडियो में भी माधुरी दीक्षित की ढेर सारी भावनाएं महसूस कर सकता हूं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आखिरकार इन्होंने भी ये ट्रेंड अपना लिया।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "उफ्फ उफ्फ!"

यह गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। कई सेलेब्स भी इस पर वीडियो बना चुके हैं। इससे पहले टीवी सीरियल 'अनुपमा' फेम अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भी इस पर वीडियो बनाई थी, जिसमें वह अपने बेटे के साथ हुक स्टेप्स करती नजर आ रही थीं।अभिनेत्री ने यह वीडियो अपने बेटे के जन्मदिन पर पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "सुबह-सुबह जब मम्मा तैयार करके जबरदस्ती रील बनवाती हैं, तो रूडी (बेटे का नाम) के चेहरे के एक्सप्रेशन और मन की आवाज कुछ ऐसी होती है। 

हैप्पी बर्थडे मेरे बेटे, मेरे सोन-शाइन। मुझे तुम पर बहुत गर्व है। तुम जितने प्यारे और अच्छे दिल वाले हो, वैसा बहुत कम लोग होते हैं। मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि तुमने मुझे अपनी मम्मा चुना। तुमसे बहुत प्यार करती हूं, बेटा।"'कहीं आग लगे लग जावे' गाना साल 1999 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'ताल' का है, जिसे आशा भोसले, आदित्य नारायण और ऋचा शर्मा ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इसमें आनंद बक्शी के बोल हैं और एआर रहमान ने इसे संगीतबद्ध किया है।

 

Tags: Madhuri Dixit , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD