Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

राहुल गांधी ने अखिलेश यादव को दिया धन्यवाद, बोले, दो भाई, वोट चोरों की तबाही

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee,Congress Working Committee, CWC, Akhilesh Yadav, Tejashwi Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 30 Aug 2025

Last updated on: Sep 01, 2025, 13:49 IST

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसके विरोध में कांग्रेस और राजद की 'वोटर अधिकार यात्रा' निकली, जिसमें समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने शिरकत की। इसे लेकर राहुल गांधी ने उनका धन्यवाद किया।लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि दो भाई, वोट चोरों की तबाही। वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होकर तेजस्वी यादव, मुझे और इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं को अपना समर्थन देने के लिए आपका बहुत धन्यवाद, अखिलेश यादव।

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के माध्यम से इंडिया ब्लॉक की एकजुटता को दर्शाया गया। कांग्रेस ने 'एक्स' पर लिखा, "जन अधिकारों की रक्षा के लिए जारी 'वोटर अधिकार यात्रा' ने क्रांति ला दी है। आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुए और 'वोट चोरी' के खिलाफ आवाज बुलंद की। जय लोकतंत्र।"

कांग्रेस ने कुछ अन्य तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्य और अन्य नेता नजर आ रहे हैं। वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई थी। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरी और 1,300 किलोमीटर का सफर पूरा कर एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।

इस यात्रा को लेकर इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों का दावा है कि बिहार की जनता का भरपूर समर्थन उनके साथ है। राहुल गांधी ने जो एसआईआर और वोट चोरी का मुद्दा उठाया है, इस पर जनता का समर्थन है। वहीं, एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों ने इस यात्रा को धोखा यात्रा करार दिया है। भाजपा-जदयू और अन्य पार्टियों ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीते 20 साल में डबल इंजन की सरकार ने विकास किया है। जनता इंडिया गठबंधन के झूठ का जवाब विधानसभा चुनाव में वोट के जरिए देगी।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Congress Working Committee , CWC , Akhilesh Yadav , Tejashwi Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD