Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

29 अगस्त विशेष : जब सचिन तेंदुलकर खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले पहले क्रिकेटर बने

Sachin Tendulkar, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Batsman, Special Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Aug 2025

Last updated on: Aug 29, 2025, 13:37 IST

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट इतिहास का सर्वकालिक महान बल्लेबाज माना जाता है। उन्हें क्रिकेट का भगवान भी माना जाता है। एक क्रिकेटर के रूप में जितनी उपलब्धियां और सम्मान उन्होंने अर्जित किया है, वो दूसरे क्रिकेटरों के लिए सपना है। भारत में खेल रत्न पुरस्कार खेल क्षेत्र का सबसे बड़ा पुरस्कार है। 

सचिन यह सम्मान हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर थे। सचिन तेंदुलकर को 1997 में उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था। उनसे पहले यह सम्मान किसी क्रिकेटर को नहीं मिला था। सचिन को 29 अगस्त 1998 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 'खेल रत्न' का पुरस्कार दिया गया था। 

सचिन के बाद एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा को खेल रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। महिला क्रिकेटरों में मिताली राज को यह सम्मान दिया गया है। सचिन की झोली पुरस्कारों से भरी हुई है। क्रिकेट के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए भारत सरकार ने 2014 में उन्हें 'भारत रत्न' सम्मानित किया था। 

भारत का यह सर्वोच्च पुरस्कार है। उन्हें अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री, पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। सचिन को ऑस्ट्रेलिया सरकार से ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया सम्मान भी मिल चुका है। सचिन दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाए हैं। 

वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। 1989 से लेकर 2013 तक के अंतर्राष्ट्रीय करियर में सचिन ने 200 टेस्ट मैचों में 51 शतक लगाते हुए 15,921 रन और 463 वनडे में 49 शतक लगाते हुए 18,426 रन बनाए हैं। वनडे का पहला दोहरा शतक सचिन ने ही लगाया था। वनडे में 154 और टेस्ट में 46 विकेट भी उनके नाम हैं। वहीं, 1 टी20 में 10 रन और 1 विकेट उनके नाम हैं।

 

Tags: Sachin Tendulkar , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Batsman , Special Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD