Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

प्रबोध सक्सेना ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की

Chief Secretary Himachal Pradesh, Prabodh Saxena, Himachal Pradesh, Shimla, Chief Secretary Himachal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 27 Aug 2025

Last updated on: Aug 28, 2025, 13:35 IST

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों, उपायुक्तों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि निरंतर भारी बारिश और बाढ़ से प्रदेश के कई हिस्सों से भू-स्खलन की घटनाएं हुई है, जिससे सामान्य जन-जीवन प्रभावित हुआ है। 

इन प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुर्नबहाली कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है ताकि लोगों को राहत पहुंचाई जा सके और जनजीवन जल्द पटरी पर लौट सके। उन्होंने कहा कि मणिमहेश में फसे सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बैठक में मुख्य सचिव ने बाढ़ प्रभावित जिलों के उपायुक्तों से वर्चुअल माध्यम से स्थिति की जानकारी ली और उनकी आवश्यकताओं के बारे में पूछा।

 उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सड़क, पेयजल, बिजली और टेलीफोन जैसी आवश्यक सुविधाओं को शीघ्र बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, सचिव लोक निर्माण अभिषेक जैन, शिक्षा सचिव राकेश कंवर, निदेशक एवं विशेष सचिव राजस्व, आपदा प्रबंधन डीसी राणा, विभिन्न जिलों के उपायुक्त तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal Pradesh , Prabodh Saxena , Himachal Pradesh , Shimla , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD