Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Ranbir Gangwa, Anurag Rastogi, Panchkula, Gian Chand Gupta
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पंचकूला , 23 Aug 2025

Last updated on: Aug 26, 2025, 11:09 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को  पंचकूला के सेक्टर-3 में स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। यह भवन 50 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है।इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान उच्च गुणवत्ता वाले थिंक टैंक की भूमिका निभाएगा, जो हरियाणा सरकार को अत्याधुनिक नीति सलाह, डेटा-आधारित और नवाचारी समाधान प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह हमारे वित्तीय निर्णयों की रीढ़ बनेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान का विजन सातवीं राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों और वर्ष 2030 तक के सत्तत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के प्रति हरियाणा की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। इस पहल से हरियाणा में वित्तीय प्रबंधन को नई दिशा और गति मिलेगी।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वित्त प्रबंधन एक अहम विषय है। एक बेहतर वित्त प्रबंधन प्रदेश के विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प किया है। इस संकल्प को पूरा करने में हरियाणा का अहम योगदान होगा। स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान हरियाणा सरकार का एक सर्वोच्च संस्थान है जो वितीय नीति, अनुसंधान और सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन पर कार्य करता है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, स्टेट फाइनेंस कमीशन के चेयरमैन श्री संजीव कौशल, स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक डॉ. अंशज सिंह, मेयर श्री कुलभूषण गोयल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, उपायुक्त मोनिका गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Ranbir Gangwa , Anurag Rastogi , Panchkula , Gian Chand Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD