Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

विट्ठलभाई पटेल ने 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' बनाने का काम किया : रेखा गुप्ता

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Aug 2025

Last updated on: Aug 25, 2025, 14:29 IST

विट्ठलभाई पटेल के केंद्रीय विधानसभा के स्पीकर बनने के 100 साल पूरे होने के अवसर पर दिल्ली विधानसभा में दो दिवसीय शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता ने इस दिन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि विट्ठलभाई पटेल ने 'मदर ऑफ डेमोक्रेसी' बनाने का काम किया।

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "आज का दिन हमारे लिए लोकतंत्र का ऐतिहासिक दिन है। 100 साल पहले इस विधानसभा परिसर में ब्रिटिश काल में पहली बार कोई भारतीय मूल का व्यक्ति इस विधानसभा का अध्यक्ष बना था। 

उस समय पहली लौ भारतीय के दिल में जगी होगी कि इस ब्रिटिश काल में भी भारतीय अपनी आवाज उठा सकता है और सदन पटल तक पहुंच सकता है।"उन्होंने कहा, "विट्ठलभाई पटेल ने जरूर यह सोचा होगा कि जब एक दिन भारत आजाद होगा तब भारतीय आजाद भारत में अपने स्वराज के साथ, अपने झंडे तले, अपने संविधान की छाया में, अपने प्रदेश और देश का प्रतिनिधि बनकर ऐसी ही विधानसभा में बैठेंगे। 

वे देश की जनता की बेहतरी के लिए नीति का निर्माण करेंगे।" उन्होंने कहा, "विट्ठलभाई पटेल के निर्णय की कोई भी आलोचना नहीं करता था। उन्होंने मदर ऑफ डेमोक्रेसी बनाने का काम किया। उनके जीवन की गौरव गाथा की प्रदर्शनी यहां पर लगाई गई है और उनके महत्वपूर्ण योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।"

कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "केंद्रीय गृहमंत्री सदन में लोकतंत्र की आवाज बनकर पेश होते हैं। उन्होंने लोकसभा सदन को नया मायना दिया है। वे मानसून सत्र में जो कानून लेकर आए हैं, वह पूरे सदन को उन कानूनों को बनाने की ताकत देता है कि जनता और देश के हित में निर्णय ले सकें और देश आगे बढ़े। अमित शाह लोकतंत्र की रक्षा में काम करते हुए लगातार आगे बढ़ रहे हैं।"

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD