Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास

 

'एक चतुर नार' ट्रेलर के रिलीज डेट से दिव्या खोसला ने उठाया पर्दा, एक्ट्रेस पर पिस्तौल ताने नजर आए नील नीतिन मुकेश

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Neil Nitin Mukesh, Divya Khosla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Aug 2025

Last updated on: Aug 25, 2025, 14:27 IST

दिव्या खोसला अपनी आने वाली फिल्म 'एक चतुर नार' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म का एक और पोस्टर रविवार को सोशल मीडिया पर जारी किया। साथ ही अपनी पोस्ट में फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा किया, जिसने फैन्स की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। 

इसमें अभिनेता नील नितिन मुकेश और दिव्या खोसला आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच एक टकराव की स्थिति दिखाई गई है। एक तरफ नील ने दिव्या के सिर पर पिस्तौल तानी हुई है, तो वहीं दिव्या के हाथ में मोबाइल फोन नजर आ रहा है। 

फोन की स्क्रीन पर बड़ा सा रुपये का चिन्ह नजर आ रहा है, जो इस ओर इशारा करता है कि फिल्म की कहानी में पैसे का लालच, चालाकी और शायद धोखाधड़ी जैसी चीजें शामिल होंगी। पोस्टर को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में दोनों किरदारों के बीच नजदीकी और तनाव एक साथ देखने को मिलेगा।

पोस्टर पर एक दिलचस्प टैगलाइन भी लिखी गई है, 'होशियारी शुरू'... इस टैगलाइन से साफ है कि फिल्म में दिमागी चालें, धोखे और अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिल सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म कॉमेडी और थ्रिलर का मिश्रण होगी। पोस्टर का बैकग्राउंड लाल-नारंगी रंगों से भरा हुआ है, जो गहराई, ड्रामा और सस्पेंस का एहसास कराता है। 

पोस्टर के एक कोने में 500 के नोट की भी झलक है, जो फिल्म की थीम में पैसा और चालबाजी को स्पष्ट करता है। दिव्या खोसला ने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, "कल, हर नजर रुकेगी... और रुकेगी सिर्फ चतुर पे! 'एक चतुर नार' ट्रेलर का प्रीमियर कल होगा। 

होशियारी शुरू 12 सितंबर से सिनेमाघरों में।"फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला कर रहे हैं, जो पहले भी 'ओह माय गॉड' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं फिल्म के निर्माता आशीष वाघ और जीशान अहमद हैं। ट्रेलर का प्रीमियर टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर 25 अगस्त को सुबह 11 बजे होगा।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Neil Nitin Mukesh , Divya Khosla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD