Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास

 

'जटाधारा' में दिव्या खोसला का 'सितारा' अवतार, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Divya Khosla, Jatadhara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Aug 2025

Last updated on: Aug 25, 2025, 12:39 IST

अभिनेत्री दिव्या खोसला जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'जटाधारा' में 'सितारा' के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के प्रजेंटर जी स्टूडियो, उमेश कुमार बंसल और प्रेरणा अरोड़ा ने दिव्या का फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसे देख दर्शक और भी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।जटाधारा एक पौराणिक कथाओं पर आधारित भव्य फिल्म है, जो भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ी हुई है और इसे आधुनिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया गया है।

 हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे अब तक 50 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और दर्शकों से खूब सराहना मिली है। टीजर में सुधीर बाबू का गंभीर लुक और सोनाक्षी सिन्हा का ट्रांसफॉर्मिंग अवतार चर्चा में है।फिल्म की कहानी, भव्यता और तकनीकी प्रस्तुति इसे साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल कर रही है।

'जटाधारा' को लेकर दिव्या खोसला ने कहा, “यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अनुभव है, जो हमारी पौराणिकता से जुड़ा है, लेकिन इसे इतने बड़े पैमाने और विजन के साथ दिखाया गया है कि यह ग्लोबल लगती है। 'सितारा' का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत संतोषजनक रहा है। मैं प्रेरणा अरोड़ा की बहुत प्रशंसा करती हूं, जो लगातार भव्य और भावनात्मक कहानियां लेकर आती हैं।”

फिल्म को जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत किया गया है और इसे उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल और प्रेरणा अरोड़ा ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, अक्षय केजरीवाल और कुसुम अरोड़ा को-प्रोड्यूसर हैं। क्रिएटिव प्रोड्यूसर दिव्या विजय और सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर भाविनी गोस्वामी हैं। फिल्म का संगीत जी म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।इसके अलावा दिव्या खोसला की एक और फिल्म, एक चतुर नार, भी जल्द आने वाली है। यह एक कॉमेडी थ्रिलर है, जिसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ। फिल्म में नील नितिन मुकेश भी नजर आएंगे।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Divya Khosla , Jatadhara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD