Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वल्ला पहूँच डा. इंदरबीर सिहं निज्जर ने लिया अमृतसर बल्क वॉटर स्पलाई प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और प्रोजेक्ट के अंर्तगत चल रहे काम की ली जानकारी, हैल्थ चैकअप कैंप की कि शुरआत

Dr Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 22 Aug 2025

Last updated on: Aug 23, 2025, 13:51 IST

 अमृतसर दक्षिण हल्के से विधायक व पूर्व मंत्री स्थानिय निकाय विभाग पंजाब डा. इंदरबीर सिहं निज्जर द्वारा वल्ला के पास अमृतसर बल्क वॉटर स्पालई प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा करके प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा लिया गया। 

जिस दौरान उनके द्वारा निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा करके प्लांट के तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। ज्ञात हो की नगर निगम द्वारा विश्व बैंक और एशियन इन्फरास्ट्रक्चर इनवेस्टमैंट बैंक के सहयोग से पंजाब म्यूनिसिपल सर्वसिस इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। 

जिसके तहत आने वाले समय में अपर बारी दौआब नहर के पानी को शुद्ध करके घर-घर स्पलाई किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत 44 करोड़ लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले आधुनिक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निमार्ण, 45 नई पानी की टैंकीयों के निर्माण, 24 मौजूदा टैंकियों के नवीनिकरण के साथ-साथ शहर में 112 कि.मी लंबी पाईपलाईन बिछाने का काम का चल रहा है। 

इस मौके पर डा. निज्जर द्वारा प्रोजेक्ट की प्रगति को लकेर प्रोजेक्ट पर काम कर रही लार्सन एंड टूब्रो कंपनी और नगर निगम के अधिकारीयों के साथ बैठक भी गई। डा. निज्जर ने इस मौके पर कहा की तेजी से गिरते भूजल और शहरवासियों का साफ पानी की स्पालई के लिए यह प्रोजेक्ट बहुत महत्वपूर्ण है, जिससे ना सिर्फ भूजल पर से हमारी निर्भरता कम होगी बल्कि आम लोगों को शुद्ध पानी की स्पालई भी सुनश्चित होगी। 

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को आने वाले 30 सालों के लिए शहर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है, जिससे की वर्ष 2055 में शहर की अनुमानित 25 लाख की आबादी को पानी की स्पालई सुनश्चित हो सकेगी। उन्होंने प्रोजेक्ट की अहमियत को ध्यान में रखते हुए शहरवासियों से अपील की कि वह प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए उनके घरों या दुकानों के आस-पास प्रोजेक्ट को लेकर अगर कोई निर्माणकार्य हो रहा है तो उसको पूरा करने में अपना सहयोग करें। 

वहीं इस प्लांट परिसर में दिल और फेफड़ों के रोगों की जांच के लिए आयोजित किए गए एक विशेष कैंप की शुरूआत भी डा. निज्जर द्वारा की गई। इस कैंप में डा. विजय कोटवाल, जिला टी.बी अधिकारी, डा. अनिल हृदय रोग विशेषज्ञ तथा डा. अमित मैडिकल ऑफसर, सिविल अस्पताल द्वारा प्लांट में काम करने वाले मजदूरों, कर्मचारियों तथा अधिकारियों के स्वास्थय की जांच की गई तथा फेफड़ो और हृदय को सेहतमंद रखने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में जानकारी भी दी। 

इस मौके पर डा. निज्जर द्वारा प्लांट परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर जीतिन वासुदेवा एस.ई प्रोजेक्ट, लार्सन एंड टूब्रो के प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल पटेल, अश्वनी शर्मा सीनियर कंसट्रक्शन मैनेजर, रणजीत सिहं एस.डी.ओ. डा. मौनिका सभ्भरवाल, गीरिराज सिहं हाडा, हरप्रीत सिहं, आदि भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Dr Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD