Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जानिए , क्यों जैकी श्रॉफ ने खुद को बताया 'हरित योद्धा', फैंस से की ये खास अपील

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Jackie Shroff
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Aug 2025

Last updated on: Aug 22, 2025, 12:44 IST

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने खुद को हरित योद्धा बताया है। उनका मानना है कि पौधे हमारी जिंदगी को खुशगवार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनके बिना हम अपनी जिंदगी में खुशी की कल्पना ही नहीं कर सकते हैं। अभिनेता का कहना है कि अगर हम चौतरफा पौधे लगाए, तो इससे हमें सकारात्मक माहौल मिलेगा। 

इसके अलावा, हमारा मन भी एक जगह पर केंद्रित होगा। इससे हम अपने जीवन में बेहतर कर पाएंगे। साथ ही, अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगाने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर पर्यावरण को लेकर बचाने की दिशा में छोटे-छोटे कदम उठाते रहेंगे, तो इससे हमें निश्चित तौर पर निकट भविष्य में बड़ा फायदा मिलेगा।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए जैकी ने कहा, "जन्मदिन, राखी, नई नौकरी या नए घर के मौके पर प्लास्टिक या जल्दी खराब होने वाली चीजें गिफ्ट करने के बजाय पौधे दें। एक बच्चे को बीज दें, वह उसे पानी देगा, उसे उगता देखेगा और उस खुशी को जिंदगी भर याद रखेगा। 

घर में पौधे लगाएं, आपको स्वच्छ हवा, शांत मन और खुशहाल माहौल मिलेगा।" जैकी 'उगाओ' के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। ऐसी स्थिति में, वे हमेशा लोगों से पेड़-पौधे लगाने की अपील करते हैं। उनका मानना है कि पौधे न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी हैं।

जब जैकी से पूछा गया, "शहरी जिंदगी में कंक्रीट के जंगलों के बीच प्रकृति से जुड़ना क्यों जरूरी है?" इस सवाल पर जैकी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा, "पेड़ लगाना दुनिया पर कोई एहसान नहीं, बल्कि यह आपके परिवार और इस ग्रह के लिए एक उपहार है। 

बागवानी हर किसी के लिए है, चाहे आप कहीं भी रहें। एक छोटा सा पौधा आपके घर को जीवंत बना सकता है और आपको शांति व स्वास्थ्य दे सकता है।" वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में वेब सीरीज 'हंटर-2' में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आए थे। 

वहीं, जैकी की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल है, जिसमें वह अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, और रवीना टंडन जैसे स्टार्स के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Jackie Shroff

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD