Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो सहनशीलता ; 60,000 रुपये की रिश्वत लेते क्लर्क को विजीलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों काबू किया

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ferozepur Police, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़िरोज़पुर , 21 Aug 2025

Last updated on: Aug 22, 2025, 12:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी ज़ीरो सहनशीलता नीति को और मज़बूत करते हुए, पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने ज़िला विकास और पंचायत कार्यालय (डीडीपीओ) फ़िरोज़पुर में तैनात क्लर्क बलवंत सिंह को 60,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने खुलासा किया कि उक्त आरोपी को फ़िरोज़पुर ज़िले की तहसील तलवंडी भाई के गाँव लल्ले के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उसने एक निजी बैंक से कृषि ऋण की लिमट बनाने के लिए आवेदन दिया था, जिसमें उसने अपनी स्वामित्व वाली ज़मीन के क्षेत्र का उल्लेख किया था पर बैंक ने ऋण लिमट को मंज़ूरी देने से इनकार कर दिया। इस मामले के इस संबंध में किसी ने डीडीपीओ कार्यालय को सूचित कर दिया कि शिकायतकर्ता ने अपनी अर्जी में पंचायत ज़मीन के क्षेत्र का भी उल्लेख किया है जिसे वह नीलामी के बाद खेती कर रहा है।

शिकायत के अनुसार, उक्त क्लर्क ने शिकायतकर्ता को धमकाया कि यदि वह पंचायत ज़मीन का ब्यौरा बैंक में जमा कराएगा तो उसके खिलाफ सरकारी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से बचाने के लिए क्लर्क ने 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में वह 60,000 रुपये रिश्वत लेने पर सहमत हो गया।

शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद, फ़िरोज़पुर रेंज की विजीलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में उक्त आरोपी को शिकायतकर्ता से 60,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस क्लर्क के खि़लाफ़ विजीलेंस ब्यूरो थाना फ़िरोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD