Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान

 

उद्योगपतियों से सुझाव लेने और समस्याएँ सुलझाने के लिए अमृतसर से संजीव अरोड़ा ने शुरू की “राइजिंग पंजाब’’ पहल

अब हमारे निवेशकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, हम खुद उनके पास जाएंगे - अरोड़ा

Sanjeev Arora, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jeevan Jyot Kaur, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 19 Aug 2025

Last updated on: Aug 20, 2025, 13:28 IST

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के औद्योगिक क्रांतिकारी विज़न के तहत पंजाब में उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए आज उद्योग एवं बिजली मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने माझा क्षेत्र के उद्योगपतियों से, जिनमें अमृतसर के अलावा गुरदासपुर, तरनतारन, बटाला और पठानकोट के उद्योगपति शामिल थे, औद्योगिक नीति के लिए सुझाव लेने और उनकी समस्याएँ सुलझाने के उद्देश्य से गुरु की नगरी अमृतसर से “राइजिंग पंजाब - सुझाव से समाधान तक“ की शुरुआत की। 

इस अवसर पर आए उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी बड़े शहरों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और आज यह पहला विशेष आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य नई उद्योग-अनुकूल नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना, नए निवेश के लिए माहौल तैयार करना और सरकार-उद्योग जगत के बीच सीधा संवाद कायम करना है। 

मुझे पूरा विश्वास है कि यह पहल पंजाब में नए निवेश, अधिक रोजगार और लोगों की खुशहाली के नए दरवाज़े खोलेगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सुझाव से समाधान तक पहुँचना ही हमारी ज़िम्मेदारी है। उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मैं बातों में नहीं, काम में विश्वास रखता हूँ। 

उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों के सुझाव मैंने नोट कर लिए हैं और जो भी काम होने वाले हैं, वे कुछ ही दिनों में पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि अमृतसर गुरु नगरी है, पंजाब का प्रवेश द्वार है और यह दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनेगा। अमृतसर की मेहमाननवाज़ी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की अपार संभावनाएँ हैं और सरकार उसके लिए काम करेगी।

कैबिनेट मंत्री ने पंजाब राज्य इंडस्ट्री एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन द्वारा बीते समय में जारी पाँच अलग-अलग नोटिफिकेशनों का ज़िक्र करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएँ किसी भी राज्य सरकार ने नहीं दीं, जैसी हमारी सरकार ने उद्योगपतियों के लिए लागू की हैं। उन्होंने कहा कि निवेशक पंजाब सरकार की तारीफ करते हैं और हम कोशिश करते हैं कि हम उद्योगपतियों के लिए काम करें, क्योंकि यह हमारा फ़र्ज़ है। 

उन्होंने कहा कि आप हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं और आपकी समस्याओं का समाधान करना हमारी ड्यूटी है। जो भी मुद्दे और समस्याएँ होंगी, वे हल होंगी। आप सरकार को टैक्स देते हैं, हमारे युवाओं को रोज़गार देते हैं और आपका ख्याल रखना मेरा और मेरे विभाग का फ़र्ज़ है। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि मैं अपनी ज़िम्मेदारी पर खरा उतरूँ। उन्होंने अमृतसर में यूनिटी मॉल बनाने और औद्योगिक पार्कों एवं फोकल प्वाइंट पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का प्रबंध करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उद्योगपतियों को आश्वासन दिया कि ईएसआई अस्पताल को केंद्र सरकार से फंड लेकर और अपग्रेड किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गोइंदवाल साहिब का औद्योगिक क्षेत्र, जो लंबे समय से उपेक्षित है, उसे औद्योगिक हब बनाया जाएगा। उन्होंने माझा क्षेत्र के उद्योगपतियों को “पंजाब इन्वेस्ट सम्मेलन“, जो 13 और 14 मार्च 2026 को मोहाली में होना है, में हिस्सा लेने का निमंत्रण भी दिया।

 

Tags: Sanjeev Arora , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jeevan Jyot Kaur , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD