Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

बरिन्दर कुमार गोयल ने प्रभावित ज़िलों में बाढ़ की स्थिति का लिया जायज़ा

डिप्टी कमिश्नरों के साथ की बातचीत

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Aug 2025

Last updated on: Aug 18, 2025, 16:15 IST

पिछले कई दिनों से पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण पंजाब के डैमों में पानी का स्तर बढ़ने के मद्देनज़र पंजाब के जल स्रोत मंत्री श्री बरिन्दर कुमार गोयल ने आज प्रभावित जिलों में स्थिति का विस्तृत जायज़ा लेने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ टैलिफ़ोन पर बातचीत की। 

कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को जान-माल की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए तुरंत राहत प्रबंध करने के सख़्त हुक्म दिए। यहाँ पंजाब भवन में प्रैस कान्फ़्रेंस के दौरान श्री बरिन्दर कुमार गोयल ने बताया कि कपूरथला, होशियारपुर, गुरदासपुर, फाजिल्का और फ़िरोज़पुर आदि जिलों में से गुज़रते दरियाओं के बाँधों के अंदरूनी तरफ़ वाले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं क्योंकि दरियाओं में पानी का स्तर बढ़ रहा है और बाढ़ वाले क्षेत्रों में किसानों द्वारा बनाये गए अस्थाई बाँधों में दरारे आ गयी हैं।

उन्होंने बताया कि कपूरथला, फ़िरोज़पुर और फाजिल्का ज़िलों का करीब 14,200 एकड़ क्षेत्र बाढ़ के पानी से प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि इसमें से ज़िला कपूरथला के क्षेत्र में जनसंख्या प्रभावित हुई है जबकि फाजिल्का और फ़िरोज़पुर का प्रभावित क्षेत्र कृषि अधीन है। 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और ज़िला प्रशासन लोगों की हर संभव सहायता के लिए मौजूद है। विभाग अमले के निगरानी प्रबंधन के बारे में बात करते हुये कैबिनेट मंत्री ने बताया कि फील्ड में 4 सुपरिटेंडिंग इंजीनियर (एस.इज), 10 ऐक्सियन, 20 एस.डी.ओज़ और 200 फील्ड स्टाफ (समेत जे.इज़) निरंतर 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि समूचे संवेदनशील क्षेत्र को सैक्टरों में बांटा गया है ताकि तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जा सके। श्री बरिन्दर कुमार गोयल ने डिप्टी कमिश्नरों को प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत कैंप स्थापित करने के निर्देश दिए जिससे बेघर हुए लोगों को आश्रय, भोजन और डाक्टरी सहूलतें दीं जा सकें। 

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बनाऐ बाँध सुरक्षित हैं और इन बाँधों से पानी का कोई ओवरफ्लो नहीं हुआ है। इन बाँधों पर रोस्टर-आधारित मज़बूत टीमों द्वारा 24 घंटे सख़्त निगरानी की जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को पशुओं की सुरक्षा और तंदुरुस्ती के लिए विशेष इंतज़ाम करने के निर्देश दिए, जिसमें अलग शेल्टर बनाना, चारा और पीने वाले पानी की सप्लाई को यकीनी बनाना और प्रभावित क्षेत्रों में वैटरनरी टीमों की तैनाती करना शामिल है। 

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि बच्चों, बुज़ुर्गों और गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर डाक्टरी सहायता मुहैया करवाई जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि पानी से होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए साफ़ पीने वाले पानी, मोबाइल स्वास्थ्य यूनिटों और ज़रूरी दवाओं की निर्विघ्न स्पलाई का प्रबंध यकीनी बनाया जाये।

कैबिनेट मंत्री ने तरन तारन और फ़िरोज़पुर के डिप्टी कमिश्नरों को भी हिदायत की कि ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के कारण सतलुज और ब्यास दरियाओं में पानी के बढ़े बहाव के मद्देनज़र वह निजी तौर पर हरीके हैड्डवर्कस की 24 घंटे निगरानी करें। 

पंजाब सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुये श्री बरिन्दर कुमार गोयल ने भरोसा दिया कि पंजाब के लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव उपाय किये जा रहे हैं और स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ चीफ़ इंजीनियर (ड्रेनेज़) श्री हरदीप सिंह मैंदीरत्ता और चीफ़ इंजीनियर (नहरें) श्री शेर सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD