Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

एमएसएमई मंत्रियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में एससी/एसटी उद्यमियों की मेजबानी की

एमएसएमई क्षेत्र 'विकसित भारत' के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : जीतन राम मांझी

Jitan Ram Manjhi, Bharatiya Janata Party, BJP, Shobha Karandlaje, Independence Day, Independence Day 2025, 79th Independence Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Aug 2025

Last updated on: Aug 16, 2025, 14:00 IST

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री श्री जीतन राम मांझी और एमएसएमई राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति हब (एनएसएसएच) योजना के लाभार्थियों को 'विशेष अतिथियों' की सुविधा प्रदान की, जिन्हें भारत सरकार ने अपने जीवनसाथी के साथ लाल किला, नई दिल्ली में 15 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। 

आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी के आवास पर इन ‘विशेष अतिथियों’ के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई। श्री एस. सी. एल. दास, सचिव, एमएसएमई और सुश्री मर्सी एपाओ, संयुक्त सचिव एमएसएमई ने 'विशेष अतिथियों' का स्वागत किया। 

इस अवसर पर एमएसएमई मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए, श्री जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्हें विशेष अतिथि के रूप में भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 में आमंत्रित अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों की मेजबानी करने में बहुत प्रसन्नता महसूस हो रही है। 

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों के बीच उद्यमशीलता की संस्कृति विकसित करने और भारत सरकार की सार्वजनिक खरीद नीति के अनुसार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के एमएसई से खरीद का अधिदेश प्राप्त करने के उद्देश्य से अक्टूबर, 2016 में राष्ट्रीय एससी-एसटी हब योजना शुरू की थी। 

यह योजना एससी/एसटी उद्यमियों को समर्थन देने के लिए एक व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करती है।” केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर बल दिया कि एमएसएमई क्षेत्र देश को विकसित भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, एमएसएमई मंत्रालय ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों सहित एमएसएमई को समर्थन देने के लिए विभिन्न पहलों की शुरुआत की है।

एमएसएमई मंत्रालय की राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने भी विशेष अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आगे कहा कि एमएसएमई मंत्रालय अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से एमएसएमई क्षेत्र का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है।

'विशेष अतिथियों' को ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों से आमंत्रित किया गया जिन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सहित विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व किया। कुछ 'विशेष अतिथियों' ने अपनी उद्यमशीलता की यात्रा का विवरण साझा किया। उन्होंने 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 में 'विशेष अतिथि' के रूप में आमंत्रित करने के लिए भारत सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

 

Tags: Jitan Ram Manjhi , Bharatiya Janata Party , BJP , Shobha Karandlaje , Independence Day , Independence Day 2025 , 79th Independence Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD