Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, किरेन रिजिजू ने स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 के विशेष अतिथियों के साथ बातचीत की

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs, George Kurian, Independence Day, Independence Day 2025, Independence Day Ceremony 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Aug 2025

Last updated on: Aug 15, 2025, 14:27 IST

राष्ट्र अपने 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने अल्पसंख्यक कार्य के केन्द्रय राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 के विशेष अतिथियों के साथ एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की पीएम विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न आधुनिक कौशलों में प्रशिक्षित किए जा रहे सौ प्रशिक्षुओं को स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 के विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इन सौ प्रशिक्षुओं को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के साथ कार्यान्वयन भागीदार के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है। 

इन विशेष अतिथियों ने अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू और अल्पसंख्यक कार्य तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन के साथ बातचीत की। मंत्रियों ने योजना के अंतर्गत भाग लेने वाले युवाओं के समर्पण और रुचि की प्रशंसा की और इस बात पर प्रकाश डाला कि हमारे युवाओं को कौशल से सशक्त बनाना स्वयं राष्ट्र को सशक्त बनाना है। 

उन्होंने देश की विकास यात्रा में किसी भी समुदाय को पीछे न छोड़ने की सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। ये विशेष अतिथि लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे - यह एक ऐसा क्षण होगा जो उन्हें देश की प्रगति की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को 31,600 उम्मीदवारों के लक्ष्य के साथ एक परियोजना आवंटित की थी, जिसमें मार्च 2025 में कौशल प्रशिक्षण के लिए 29,600 उम्मीदवार और शैक्षिक सहायता के लिए 2,000 उम्मीदवार शामिल थे।

परियोजना में उम्मीदवारों को उद्योग-संरेखित नौकरी भूमिकाओं में प्रशिक्षित किया जा रहा है जो उभरते कार्यबल की मांगों को पूरा करते हैं, जैसे कि एआई डेटा वैज्ञानिक, दूरसंचार तकनीशियन (5 जी), तकनीकी कलाकार (एआर-वीआर), ग्राफिक डिजाइनर और सौर पीवी इंस्टॉलर तथा अन्य।

अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने यह भी घोषणा की कि मंत्रालय देश भर में अल्पसंख्यक आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर के सीमावर्ती जिलों में इसी प्रकार की केंद्रित कौशल पहल को लागू करेगा, जिसका उद्देश्य आजीविका को मजबूत करना, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय एकीकरण को सक्षम बनाना है।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs , George Kurian , Independence Day , Independence Day 2025 , Independence Day Ceremony 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD