Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

युद्ध नशे के विरुद्ध : स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने में मैडिकल पेशेवरो को सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की

कहा, एम्स द्वारा तैयार किया गया पहला प्रशिक्षण प्रोग्राम का उदेश्य मैडिकल अधिकारियों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सशक्त बनाने का लक्ष्य

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 14 Aug 2025

Last updated on: Aug 15, 2025, 11:42 IST

राज्य सरकार की प्रमुख पहल ' युद्ध नशे के विरुद्ध' के तहत, पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने आज डॉक्टरों, पैरामेडिक्स और नर्सिंग छात्रों सहित सभी मैडिकल पेशेवरों से नशा मुक्त पंजाब के सपने को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।वह पंजाब आयुर्विज्ञान संस्थान (पिमस ) में चिकित्सा अधिकारियों के लिए ' मैनेजमेंट ऑफ सब्सटेंस  उपयोग विकार के प्रबंधन' पर पहली बार आयोजित प्रशिक्षण के समापन समारोह में बोल रहे थे।

कैबिनेट मंत्री ने मैडिकल पेशेवरों से अपील की कि वे प्रत्येक नशाग्रस्त व्यक्ति को गोद लें ताकि उनका पुनर्वास सुनिश्चित हो सके और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के विजन के अनुरूप पंजाब को 'नशा मुक्त-रंगला पंजाब' बनाया जा सके।इस प्रशिक्षण को एक प्रगतिशील पहल बताते हुए, डा. बलबीर सिंह ने कहा कि एम्स द्वारा तैयार और पंजाब सरकार द्वारा संशोधित यह प्रोग्राम सभी प्रकार के नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से निपटने की एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जो चिकित्सा पेशेवरों को इस समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सशक्त बनाता है। 

उन्होंने कहा कि 'युद्ध नशे के विरुद्ध ' के तहत, मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने नशा विरोधी अभियान को और मज़बूत करने के लिए एक डेटा विश्लेषण और तकनीकी सहायता इकाई की स्थापना की है।बुनियादी ढांचे में विकास पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने कहा कि राज्य में अब नशा पीड़ितों के लिए 5,000 से अधिक बिस्तर हैं और 547 ओएटीएस क्लीनिक कार्यरत हैं, जो 10 लाख से अधिक पंजीकृत रोगियों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। 

डा.सिंह ने आगे कहा कि सरकार जल्द ही पूरे पंजाब में परामर्श सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 243 मनोवैज्ञानिकों की भर्ती करेगी।उन्होंने आगे कहा कि नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों को एक ही छत के नीचे एकीकृत किया जा रहा है, जबकि कौशल विकास प्रोग्रामों के माध्यम से 800 से अधिक नशा पीड़ितों को सफलतापूर्वक समाज की मुख्यधारा में जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इस बहुआयामी रणनीति के परिणामस्वरूप पंजाब नशा मुक्त हो जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने भाग लेने वाले चिकित्सा अधिकारियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस अवसर पर एस.डी.एम. रणदीप सिंह हीर, सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत लाल, पिमस के निदेशक, प्रिंसिपल डा.राजीव अरोड़ा और कई मैडिकल पेशेवर उपस्थित थे। इससे पहले, पत्रकारों से बातचीत करते हुए, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की नई स्वास्थ्य बीमा योजना से 65 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे, जिसके तहत प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने इस अनूठी पहल को राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD