Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

हवा सिंह : भारतीय बॉक्सिंग के बादशाह, जिन्होंने लगातार 11 साल जीती नेशनल चैंपियनशिप

Sports News, Boxing, Boxer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Aug 2025

Last updated on: Aug 14, 2025, 10:59 IST

'भारतीय बॉक्सिंग के बादशाह' कहलाने वाले हवा सिंह लगातार 11 बार नेशनल चैंपियन रहे हैं। एशियन गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीतने वाले इस बॉक्सर की मेहनत, ताकत और अनुशासन ने उन्हें पूरे विश्व में खास पहचान दिलाई। हवा सिंह का जन्म 16 दिसंबर 1937 को हरियाणा में हुआ था। 

गुलाम भारत में पैदा हुए हवा सिंह के खून में देशभक्ति थी। उन्हें भारत की सेवा करनी थी। साल 1956 में आर्मी जॉइन कर ली। उस वक्त हवा सिंह महज 19 साल के थे। आर्मी के दौरान हवा सिंह ने बॉक्सिंग शुरू की। वह बेहद मेहनती और किसी भी चीज को सीखने में माहिर थे।

हवा सिंह ने लगन के बूते जल्द ही इस खेल में अपना लोहा मनवा लिया।हवा सिंह कुछ वक्त में ही वेस्टर्न कमांड के चैंपियन बन चुके थे। उन्होंने सेना के गत चैंपियन मोहब्बत सिंह को मात देकर साल 1960 में यह उपलब्धि हासिल की। इसके बाद हवा सिंह लगातार 11 साल तक नेशनल चैंपियन रहे।

साल 1962 में जकार्ता में एशियन गेम्स खेले जाने थे, लेकिन भारत-चीन के बीच तनाव के चलते हवा सिंह ने इसमें हिस्सा नहीं लिया।भले ही साल 1962 के एशियन गेम्स में हवा सिंह भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर सके, लेकिन बैंकॉक में हुए एशियन गेम्स 1966 और एशियन गेम्स 1970 में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतते हुए इतिहास रच दिया।

साल 1966 में हवा सिंह को उनके बेहतरीन खेल के लिए 'अर्जुन अवॉर्ड' से नवाजा गया। साल 1968 में यह बॉक्सर चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ की ओर से 'बेस्ट स्पोर्ट्समैन' चुना गया।हवा सिंह एशियन गेम्स में दो गोल्ड जीत चुके थे, जिसके बाद एशियन गेम्स 1974 के फाइनल में ईरान के प्रतिद्वंद्वी को बुरी तरह परास्त किया, लेकिन रेफरी के विवादित फैसले के चलते गोल्ड से चूक गए।

साल 1980 में हवा सिंह ने बॉक्सिंग से संन्यास ले लिया। इसके बाद वह भिवानी में बस गए, जहां भिवानी बॉक्सिंग ब्रांच के चीफ कोच का पद संभाला। यहां युवा मुक्केबाजों को इस खेल के गुर सिखाने शुरू किए। उनके बैच में 10 खिलाड़ी थे, जिनमें से एक राजकुमार सांगवान थे।

हवा सिंह की ख्वाहिश थी कि वह दिग्गज बॉक्सर मोहम्मद अली का सामना करें, लेकिन उनकी यह इच्छा अधूरी ही रह गई। 14 अगस्त 2000 को 62 वर्ष की उम्र में हवा सिंह का निधन हो गया।महज 15 दिन बाद ही उन्हें 'द्रोणाचार्य अवॉर्ड' से नवाजा जाना था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। हवा सिंह के निधन के बाद यह अवॉर्ड उनकी पत्नी अंगूरी देवी को सौंपा गया।

 

Tags: Sports News , Boxing , Boxer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD