Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

फील्ड दौरे के दूसरे दिन गौरव यादव ने फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा और पटियाला रेंज में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की

पंजाब पुलिस एनडीपीएस एक्ट को पारदर्शी तरीके से लागू कर सीमा पार से नशे के खतरे को मिटाने के लिए प्रतिबद्ध: डीजीपी गौरव यादव

Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर/बठिंडा/पटियाला , 12 Aug 2025

Last updated on: Aug 13, 2025, 15:07 IST

लगातार दूसरे दिन फील्ड दौरे पर रहे पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने आज स्वतंत्रता दिवस 2025 के मद्देनज़र फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा और पटियाला रेंज के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठकें और आउटरीच सत्रों की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला जिलों का दौरा किया।

एनडीपीएस एक्ट को पारदर्शी तरीके से लागू कर सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी को समाप्त करने की पंजाब पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए, डीजीपी गौरव यादव ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुरूप स्वतंत्रता दिवस के शांतिपूर्ण समारोह सुनिश्चित करने के लिए आतंकवाद-रोधी तैयारियों, अंतर-जिला तालमेल, मज़बूत नाके और सतत निगरानी संबंधी रणनीतिक निर्देश दिए।

डीजीपी ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की और नशा विरोधी अभियान को और तेज़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत कार्रवाई करने और हवाला ऑपरेटरों के खिलाफ वित्तीय जांच करने के निर्देश दिए, ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का सफाया किया जा सके।

सभी एसएसपी को उन्होंने महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करने, शांति और सद्भाव बनाए रखने, डॉमिनेशन ऑपरेशनों के साथ-साथ अन्य रोकथाम और खुफिया कार्रवाइयों को तेज़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल को मौजूदा सुरक्षा माहौल से अवगत करवाया और आतंकवाद-रोधी रणनीतियों की भी समीक्षा की।

इस दौरे के दौरान डीजीपी ने एसएचओ सहित सभी रैंकों के अधिकारियों से सीधे संवाद करते हुए अंतर-जिला तालमेल मज़बूत करने और ड्रग सप्लाई चेन को नष्ट करने के लिए खुली चर्चा व ज़मीनी स्तर की महत्वपूर्ण जानकारियों के आदान-प्रदान पर ज़ोर दिया। डीजीपी ने बताया कि इस दौरे के दौरान उन्होंने सभी एसएचओ — जो पंजाब पुलिस की रीढ़ हैं — के साथ फीडबैक सत्र किया। इस बातचीत से उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी और रचनात्मक सुझाव प्राप्त हुए, जो सार्वजनिक सुरक्षा और जन कल्याण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को और मज़बूत करेंगे।

इस अवसर पर डीआईजी फरीदकोट रेंज अश्विनी कपूर, डीआईजी बठिंडा रेंज हरजीत सिंह, डीआईजी पटियाला रेंज कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह, एसएसपी तरन तारन दीपक पारिक, एसएसपी फाजिल्का गुरमीत सिंह, एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन, एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब अखिल चौधरी, एसएसपी मोगा अजय गांधी, एसएसपी बठिंडा अमनीत कोंडल, एसएसपी मानसा भागीरथ मीना, एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा, एसएसपी संगरूर सरताज चहल, एसएसपी मालेरकोटला गगन अजीत सिंह और एसएसपी बरनाला सरफराज आलम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे।

 

Tags: Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD