Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

ईसीआई की एनसीपी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक, बृजमोहन श्रीवास्तव ने रखे सुझाव

Gyanesh Kumar, Election Commission of India, ECI, Election Commissioner of India, Sukhbir Singh Sandhu, Dr Vivek Joshi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Aug 2025

Last updated on: Aug 13, 2025, 12:00 IST

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का राजनीतिक दलों के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली के निर्वाचन सदन में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की।

ईसीआई ने इस मुलाकात की जानकारी एक बयान जारी कर दी। उन्होंने बताया कि एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव और अधिकृत प्रतिनिधि बृजमोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के समक्ष अपने सुझाव पेश किए। दरअसल, इन बैठकों का उद्देश्य राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को अपने सुझाव और चिंताओं को सीधे चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना है। 

यह पहल आयोग के उस लक्ष्य का हिस्सा है, जो सभी हितधारकों के सहयोग से मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत चुनावी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करता है। ईसीआई ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "पिछले 150 दिनों में आयोग ने विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की हैं। 

इनमें मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) द्वारा 40 बैठकें, जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) द्वारा 800 बैठकें और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा 3,879 बैठकें शामिल हैं।" निर्वाचन आयोग ने बताया, "आयोग ने पहले ही कई मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की है, जिनमें बसपा की अध्यक्ष कुमारी मायावती के नेतृत्व में 6 मई 2025 को, भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में 8 मई 2025 को, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव एम.ए. बेबी के साथ 10 मई 2025 को, नेशनल पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष कॉनराड संगमा के साथ 13 मई 2025 को, और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 15 मई 2025 को हुई मुलाकात शामिल है।"

ईसीआई ने बताया कि विभिन्न राज्य मान्यता प्राप्त दलों के साथ भी बैठकें की गई हैं। उन्होंने कहा, "ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) की अधिकृत प्रतिनिधि चंद्रिमा भट्टाचार्य के साथ 1 जुलाई 2025 को, युवजना श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी के वाई.वी. सुब्बा रेड्डी के नेतृत्व में 3 जुलाई को, समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव के नेतृत्व में 3 जुलाई को, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में 7 जुलाई को, तेलुगु देशम पार्टी के राज्य अध्यक्ष पल्ला श्रीनिवास राव के नेतृत्व में 15 जुलाई को, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के एन.आर. इलांगो के नेतृत्व में 17 जुलाई को, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी लिबरेशन) के प्रतिनिधि संजय शर्मा के नेतृत्व में 22 जुलाई को, तिप्रा मोथा पार्टी के महासचिव बृषकेतु देबबर्मा के नृत्व में 23 जुलाई को, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के प्रतिनिधि शनमुगम के नेतृत्व में 24 जुलाई को, शिवसेना नेता उदय सामंत के नेतृत्व में 29 जुलाई को और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रतिनिधि अफाक अहमद खान के नेतृत्व में 31 जुलाई 2025 को मुलाकात की थी।"

उन्होंने कहा, "इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के प्रेम कुमार रियांग के साथ 1 अगस्त को, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के केटी रामा राव के साथ 5 अगस्त और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के एके बाजपेयी के साथ 7 अगस्त 2025 को बैठकें की गई हैं।"

 

Tags: Gyanesh Kumar , Election Commission of India , ECI , Election Commissioner of India , Sukhbir Singh Sandhu , Dr Vivek Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD