Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सरपंच यूनियन के अध्यक्ष करुण कौड़ा भाजपा में शामिल

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा और पूर्व सांसद श्रीमती परनीत कौर की अगवाई में सरपंच यूनियन के अध्यक्ष करुण कौड़ा भाजपा में शामिल

Parneet Kaur, Preneet Kaur, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Ashwani Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Aug 2025

Last updated on: Aug 12, 2025, 17:03 IST

आज चंडीगढ़ स्थित भाजपा के मुख्य कार्यालय में सरपंच यूनियन के अध्यक्ष करुण कौड़ा अपने साथियों समेत भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा और पूर्व सांसद श्रीमती परनीत कौर ने उनका पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री अश्वनी शर्मा ने करुण कौड़ा का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक समझ और सामाजिक कार्यों से पार्टी को बहुत लाभ होगा। 

उन्होंने विश्वास जताया कि करुण कौड़ा पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने और पार्टी के आधार को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके बाद श्रीमती परनीत कौर ने कहा कि "भाजपा लोगों की पार्टी है और यह जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में करुण कौड़ा की मजबूत पकड़ और सरपंच यूनियन के अध्यक्ष के रूप में उनका अनुभव पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

करुण कौड़ा ने भाजपा में शामिल होने पर खुशी जाहिर की और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लोक-हितैषी नीतियों से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और लगन से निभाने का संकल्प लिया।

इस के इलावा जसवंत सिंह सरपंच रौणी, भगवंत सिंह लोकसभा प्रभारी, हितेश कौरा, सुंदर सिंह, गुरशेर सिंह, नरिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह और गुरमेल सिंह आदि भी भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

 

Tags: Parneet Kaur , Preneet Kaur , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Ashwani Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD