Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

सलमान खान शुरू करना चाहते हैं 'लुका-छिपी' और ‘चोर-पुलिस’ जैसी लीग

Salman Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Aug 2025

Last updated on: Aug 12, 2025, 13:14 IST

वर्ल्ड पैडल लीग के तीसरे सीजन के शुभारंभ में सुपरस्टार सलमान खान ने शिरकत की, जहां उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि वह 'लुका-छिपी' और 'चोर पुलिस' जैसे क्लासिक बचपन के खेलों के लिए अपनी खुद की लीग बनाना चाहते हैं। सलमान ने कहा, “मैं कंचे, गिल्ली-डंडा, चेन कुक, लुका-छिपी और चोर-पुलिस जैसी लीग शुरू करना चाहूंगा। 

साथ ही, पढ़े-लिखे लोगों के लिए ‘डॉक्टर-डॉक्टर’ लीग भी खोलना चाहता हूं।” उनकी इस मजेदार टिप्पणी ने सभी का ध्यान खींचा। उनके भाई सोहेल खान वर्ल्ड पैडल लीग में एक टीम के मालिक हैं। सलमान जल्द ही विवादास्पद रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 19वें सीजन में बतौर होस्ट वापसी करने वाले हैं। 

शो का भव्य प्रीमियर 24 अगस्त को होने की उम्मीद है। सलमान ने कहा, “मैं लंबे समय से ‘बिग बॉस’ का हिस्सा हूं। इस बार यह शो ‘घरवालों की सरकार’ थीम के साथ आएगा। जब कई लोग एक साथ नियंत्रण करने की कोशिश करते हैं, तो चीजें उलझ जाती हैं और घर युद्ध का मैदान बन जाता है।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान एआर. मुरुगादॉस की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज, जतिन सर्ना, संजय कपूर और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

‘सिकंदर’ 31 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके अलावा, सलमान अपूर्वा लाखिया की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में भी दिखेंगे। यह फिल्म साल 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए तनावपूर्ण टकराव पर आधारित है।

 

Tags: Salman Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD