Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

'परम सुंदरी' का नया गाना 'भीगी साड़ी' रिलीज, दिखी सिद्धार्थ-जाह्नवी की शानदार केमिस्ट्री

Janhvi Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Aug 2025

Last updated on: Aug 09, 2025, 16:59 IST

अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' के मेकर्स ने शुक्रवार को फिल्म का नया गाना 'भीगी साड़ी' रिलीज कर दिया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर बारिश में रोमांस करते नजर आ रहे हैं।गाने को बारिश के माहौल में फिल्माया गया है, जिसमें दोनों कलाकारों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। मेकर्स ने इस गाने को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "अदनान सामी की आवाज में पुराने दिनों की यादें फिर से ताजा हो जाएंगी, और 'छैला पिया' के साथ रोमांस भी जोरों पर होगा! 

प्यार और जज्बातों से भरा गाना 'भीगी साड़ी' अब अदनान सामी की आवाज में पेश है।"इस गाने में जाह्नवी कपूर साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं और वह रोमांटिक डांस करती नजर आती हैं। बारिश के माहौल ने गाने को और भी रोमांटिक बना दिया है। जाह्नवी ने गाने की शूटिंग के अनुभव को साझा करते हुए बताया, "बारिश वाले गाने हमारी फिल्मों में हमेशा से खास रहे हैं। इनमें एक अलग ही जादू होता है। 

मैं बचपन से बारिश में फिल्माए गए आइकॉनिक सीन देखती आई हूं, और अब 'भीगी साड़ी' के साथ उस विरासत का हिस्सा बनना मेरे लिए सपने जैसा है। इस गाने की शूटिंग के दौरान बारिश में डांस करना और हर बीट और भावना को महसूस करना, यह सब मेरे लिए बेहद खुशी का पल था।"अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने गाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "भीगी साड़ी’ में भरपूर एनर्जी, रोमांस और वो क्लासिक मॉनसून वाइब है, जिसे हम सभी पसंद करते हैं। 

जाह्नवी के साथ इस गाने की शूटिंग में बहुत मजा आया और हम चाहते हैं कि दर्शक भी इस स्पार्क को महसूस करें। श्रेया और अदनान की आवाज ने इसे और खास बना दिया है।"गाने के बारे में बात करते हुए गायक अदनान सामी ने कहा, "यह एक खूबसूरत गाना है जिसमें पुरानी यादें और नया अंदाज दोनों का मेल है, सचिन-जिगर की जोड़ी ने इसे बेहतरीन तरीके से कम्पोज किया है।

जैसे ही मैंने इसकी धुन सुनी, मैं इसके जादू में खो गया। श्रेया घोषाल की मधुर आवाज ने इस गाने की खूबसूरती को और भी निखार दिया है। यह गाना मेलोडी, मूड और मूवमेंट का शानदार संगम है, जो पुराने और नए का मिश्रण है। गाने का वीडियो बारिश की खूबसूरती के साथ इसकी भावनाओं को बखूबी दर्शाता है।"श्रेया घोषाल ने भी कहा, "बॉलीवुड का रोमांस बारिश के बिना अधूरा है। 

वहीं, भीगी साड़ी उस रोमांस की भावना को अच्छे तरीके से पेश करता है। अदनान के साथ गाना मेरे लिए एक खास अनुभव था, और मुझे यकीन है कि यह गाना लोगों के दिलों में लंबे समय तक रहेगा। बॉलीवुड रोमांस बिना बारिश के अधूरा होता है, जिसे मैं एक खास चीज़ मानती हूं। 'भीगी साड़ी' उस रोमांस का सही एहसास बहुत खूबसूरती से दिखाता है। अदनान के साथ गाना मेरे लिए एक खास अनुभव था, और मुझे लगता है कि यह गाना लोगों के दिलों में लंबे समय तक रहेगा।”

फिल्म "परम सुंदरी" का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है और इसे दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ने बनाया है। यह फिल्म 29 अगस्त 2025 को थिएटर में रिलीज होगी।परम सुंदरी तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Janhvi Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD