Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

‘गोड्डे गोड्डे चा 2’ में एमी विर्क की एंट्री, एक्टर बोले- कॉमेडी के साथ खास मैसेज वाली है यह फिल्म

Ammy Virk, Pollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Punjabi Films, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Aug 2025

Last updated on: Aug 09, 2025, 16:58 IST

पंजाबी सिनेमा के साथ बॉलीवुड में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले एक्टर एमी विर्क ‘गोड्डे गोड्डे चा 2’ फिल्म में नजर आएंगे। यह 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फीचर फिल्म के लिए सम्मानित ‘गोड्डे गोड्डे चा’ की सीक्वल है। एमी ने कहा, “मैं हमेशा ऐसी फिल्मों का प्रशंसक रहा हूं जो मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत संदेश देती हों। ‘गोड्डे गोड्डे चा’ ने यही किया।”

उन्होंने कहा, “मैं पूरी टीम को राष्ट्रीय पुरस्कार और दर्शकों के प्यार के लिए बधाई देता हूं। इस खूबसूरत कहानी के दूसरे भाग में शामिल होना मेरे लिए रोमांचक और शानदार है। यह फिल्म कॉमेडी और मनोरंजन के साथ ही एक खास मैसेज से भरी है और मुझे इसका हिस्सा बनने पर गर्व है।”विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म की कहानी को जगदीप सिद्धू ने लिखा है। ‘गोड्डे गोड्डे चा 2’ को जी स्टूडियोज और वीएच एंटरटेनमेंट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म दीपावली के मौके पर रिलीज होगी।

‘गोड्डे गोड्डे चा’ एक पंजाबी पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा है, जो 1980 और 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें सोनम बाजवा, तानिया, गीताज बिंदराखिया और गुरजाज मुख्य भूमिकाओं में हैं।कहानी उस समय की है जब पंजाब में महिलाओं का शादी में शामिल होना एक सपना था। फिल्म की नायिका रानी अपने गांव की महिलाओं को बारात में ले जाने का मिशन शुरू करती है।

 इसके लिए वह गांव की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर यह कदम उठाती है।31 जुलाई को एमी ने अपने शोबिज करियर के 10 साल पूरे किए हैं। अपने अभिनय करियर के सफर को शानदार बताते हुए उन्होंने कहा कि इन 10 सालों में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। अभिनेता ने बताया कि उन्हें हमेशा दर्शकों का खूब प्यार मिला, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करता है।

 

Tags: Ammy Virk , Pollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Punjabi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD