Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पाक-आई.एस.आई. समर्थित बी. के. आई. द्वारा रची गई आतंकवादी साजिश को किया नाकाम

तरन तारन से आई.ई.डी. बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरन तारन , 07 Aug 2025

Last updated on: Aug 08, 2025, 11:12 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनज़र चल रही मुहिम के दौरान पाकिस्तान के आई. एस. आई. समर्थित सरहद पार के आतंकवादी नैट्टवर्कों को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस की एंटी- गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए. जी. टी. एफ.) पंजाब ने पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकवादी हरविन्दर रिन्दा और आतंकवादी लखबीर लंडा द्वारा रची गई बड़ी आतंकवादी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।

डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने कहा कि एजीटीएफ की टीमों को पाकिस्तान से भेजी गई इम्परूवाईज़ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आई. ई. डी.) की खेप के बारे भरोसेयोग सूत्रों से ख़ुफ़िया सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि तेज़ी से कार्यवाही करते हुए एजीटीऐफ ने तरनतारन पुलिस के साथ तालमेल करके ज़िले में तलाशी मुहिम चलाई और तरनतारन के नौशहरा पन्नूआं क्षेत्र से एक आईईडी बरामद की। 

गौरतलब है कि इस कार्यवाही ने आई.ई.डी. को रिन्दा और लंडा के स्थानीय साथियों, जो इसका प्रयोग आतंकवादी गतिविधियों के लिए कर सकते थे, तक पहुँचने से रोक दिया। डीजीपी ने आगे कहा कि आईईडी को तुरंत सुरक्षित ढंग से एक निर्धारित स्थान पर ले जाया गया, जहाँ इसको विस्फोटक आर्डीनैंस डिस्पोज़ल टीम द्वारा कंट्रोल्ड डैटोनेशन के अंतर्गत सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया गया। 

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब पुलिस के मुलाजिमों की तत्काल और सक्रिय कार्यवाही ने एक बड़ी वारदात को टाल दिया और लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाया। अन्य विवरण सांझे करते हुए अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (एडीजीपी) एजीटीऐफ प्रमोद बाण ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि बरामद आई. ई. डी. को पाकिस्तानी एजेंसियों द्वारा समर्थित आतंकवादी माड्यूलों के द्वारा सरहदी राज्य की शान्ति भंग करने और मासूमों को निशाना बनाने के इरादे के साथ पंजाब में भेजा गया था।

डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस, एजीटीऐफ गुरमीत सिंह चौहान ने कहा कि तरन तारन के पुलिस थाना सरहाली में विस्फोटक पदार्थ एक्ट की धारा 3, 4 और 5 और बीऐनऐस की धारा 111 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 106 केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि रिन्दा और लंडा के साथियों का पता लगाने और उनको गिरफ़्तार करने के लिए और जांच जारी है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD