Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अब पटवारी के पास जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे प्राप्त करें माल विभाग की सेवाएँ

'ईज़ी जमाबंदी' पोर्टल के माध्यम से माल विभाग से संबंधित 6 सेवाएँ लोगों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध : डॉ. प्रीति यादव

Preeti Yadav, Dr Preeti Yadav, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 07 Aug 2025

Last updated on: Aug 07, 2025, 18:22 IST

डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि पटियाला जिले के निवासी माल विभाग से संबंधित 6 सेवाएँ अब ऑनलाइन 'ईज़ी जमाबंदी' पोर्टल के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। इनमें व्हाट्सएप पर जमाबंदी प्राप्त करना, इंतकाल करवाना, रपट एंट्री और फर्द बदर (जमाबंदी में रिकॉर्ड संशोधन) के लिए ऑनलाइन सेवाएँ उपलब्ध हैं।

डॉ. प्रीति यादव ने जिला माल अधिकारी नवदीप सिंह और डीएसएम सुखमंदर सिंह के साथ 'ईज़ी जमाबंदी' पोर्टल संबंधी बैठक करते हुए कहा कि इस संबंध में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए, ताकि लोग इस सेवा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें। 

उन्होंने कहा कि इससे जहाँ लोगों का समय बचेगा, वहीं अनावश्यक परेशानी भी खत्म हो जाएगी। उन्होंने ऑनलाइन जमाबंदी की कॉपी प्राप्त करने संबंधी विवरण देते हुए बताया कि 'ईज़ी जमाबंदी' पोर्टल पर जाकर अपने विवरण दर्ज करके जमाबंदी की कॉपी प्राप्त की जा सकती है। 

इस जमाबंदी पर डिजिटल हस्ताक्षर होंगे और इस पर क्यूआर कोड भी होगा, जिससे कोई भी ज़मीनी रिकॉर्ड की पुष्टि के लिए क्यूआर कोड को स्कैन कर सकता है। यह फर्द सभी स्थानों पर मान्य है और सरकार द्वारा सभी संस्थानों को इस संबंधी निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

ऑनलाइन इंतकाल सेवा के बारे में उन्होंने बताया कि यदि कोई अपनी ज़मीन की रजिस्ट्री करवाता है तो उसका इंतकाल अपने आप 30 दिनों के भीतर हो जाएगा। इसके लिए पटवारी के पास जाने की जरूरत जाता है। इसके अलावा विरासत के इंतकाल और पुरानी रजिस्ट्री जिसका इंतकाल दर्ज न हुआ हो, उस संबंध में भी आवेदन ऑनलाइन दर्ज करवाया जा सकता है और 30 दिनों की निर्धारित समय सीमा के भीतर इंतकाल हो जाएगा। 

इस बारे में पूरी प्रक्रिया के हर कदम की अपडेट उसको व्हाट्सएप और पोर्टल के माध्यम से मिलेगी। रपट एंट्री के बारे में बात करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि रपट एंट्री कोर्ट के आदेशों या कर्ज के संबंध में किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब दस्तावेजी प्रक्रिया के बिना और बिना पटवारी से मिले रपट एंट्री संबंधी आवेदन घर बैठे डिजिटल रूप में पटवारी को दिया जा सकता है। 

कोर्ट के आदेशों के लिए एक दिन और कर्ज के मामलों के लिए सात दिन के भीतर रपट एंट्री हो जाएगी। फर्द बदल (जमाबंदी में रिकॉर्ड में संशोधन) के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि भूमि रिकॉर्ड (जैसे नाम व रकबे में संशोधन) में गलतियों को ठीक करने के लिए अब लोगों को सरकारी दफ्तरों या पटवारी के पास जाने की जरूरत नहीं है। 

अब संबंधित दस्तावेजों वाला साधारण फॉर्म ऑनलाइन जमा किया जा सकता है और आवेदन की प्रक्रिया 15 दिनों के भीतर पूरी कर दी जाएगी। जमाबंदी के लिए सब्सक्राइब करो के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि भूमि की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'अपने भूमि रिकॉर्ड के लिए सब्सक्राइब करो' पोर्टल की शुरुआत की है। 

पहले कई बार भूमि रिकॉर्ड में मालिक की जानकारी के बिना ही बदलाव कर दिए जाते थे, जिनका उन्हें कई सालों बाद पता चलता था और उसके बाद सही करवाने के लिए लंबी कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ता था। इस सेवा के तहत भूमि मालिक अपनी खेवट के प्रति खेवट 500 रुपये वार्षिक शुल्क देकर अपने भूमि रिकॉर्ड को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अब कोई भी व्यक्ति दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर डिजिटल रूप से अपनी जमीन को सुरक्षित कर सकता है। यदि सब्सक्राइब किए रिकॉर्ड में कोई भी छेड़छाड़ की कोशिश होती है तो भूमि मालिक को व्हाट्सएप या ईमेल के जरिए तुरंत अलर्ट मिल जाएगा, जिससे वे उसी समय ऑनलाइन आपत्ति उठा सकते हैं और यह आपत्ति सीधे संबंधित माल अधिकारी के लॉगिन में चली जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि अब कोई भी अपने घर बैठे माल विभाग की वेबसाइट easyjamabandi.punjab.gov.in के माध्यम से सिर्फ एक क्लिक में ये सेवाएँ प्राप्त कर सकता है और इन सेवाओं की निर्धारित फीस भी ऑनलाइन ही जमा की जा सकती है। साथ ही 1076 पर डायल कर या किसी भी सेवा केंद्र में आवेदन कर ये सेवाएँ ली जा सकती हैं।

 

Tags: Preeti Yadav , Dr Preeti Yadav , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD