Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मानकीकरण को लेकर पेक और बीआईएस का संयुक्त प्रयास

पेक में आयोजित हुआ बीआईएस द्वारा फैकल्टी सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप

Punjab Engineering College, PEC, Punjab Engineering College Chandigarh, PEC Chandigarh, Bureau of Indian Standards, BIS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Aug 2025

Last updated on: Aug 07, 2025, 17:56 IST

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ के सहयोग से "फैकल्टी सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम (वर्कशॉप)" का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बीआईएस के एजुकेशन आउटरीच प्रोग्राम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य फैकल्टी को मानकीकरण (स्टैण्डर्डडाइजेशन) के महत्व और इसे पाठ्यक्रम एवं अनुसंधान से जोड़ने की प्रक्रिया से अवगत कराना था।

इस अवसर की गरिमा बढ़ाई श्री विशाल तोमर, निदेशक एवं प्रमुख, बीआईएस चंडीगढ़ ब्रांच ऑफिस; प्रो. राजेश कुमार भाटिया, निदेशक, पेक; प्रो. उमेश शर्मा, डीन (प्रायोजित अनुसंधान एवं औद्योगिक परामर्श); डॉ. मनोहर सिंह, एसोसिएट डीन एसआरआईसी; श्री विचित्र वीर सिंह और श्री शुभम तिवारी, संयुक्त निदेशक, बीआईएस मुख्यालय, नई दिल्ली ने।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रो. उमेश शर्मा ने बीआईएस टीम का कॉलेज में स्वागत किया और पेक व बीआईएस के बीच साइन हुए एमओयू की चर्चा की, जो एक मजबूत इंडस्ट्री-एकेडेमिया सहयोग का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हम जब भी कोई वस्तु खरीदते हैं, सबसे पहले आईएसआई मार्क ही देखते हैं। 

उन्होंने इस वर्कशॉप को फैकल्टी के ज्ञानवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रो. राजेश कुमार भाटिया, निदेशक पेक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल मानकीकरण की व्यापक समझ प्रदान करते हैं, बल्कि हमारे शिक्षकों को एक नया दृष्टिकोण भी देते हैं। 

उन्होंने पेक की ऐतिहासिक विरासत पर भी प्रकाश डाला। संस्थान के विभिन्न विभागों से कई शिक्षकों ने इस कार्यशाला में भाग लिया। श्री विशाल तोमर ने मानकीकरण की उपयोगिता को एक रोचक और संवादात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। उन्होंने दर्शकों  से सवाल-जवाब के माध्यम से इसका वास्तविक जीवन में महत्व समझाया। 

इसके बाद श्री शुभम तिवारी और श्री कुशाग्र जिंदल ने बीआईएस और भारत में मानकीकरण की पूरी प्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। श्री अभिषेक कुमार ने बीआईएस के डिजिटल पहलों पर चर्चा की, जबकि श्री अशुतोष राय ने विभागवार उत्पाद मानकों और मानक बनाने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया।

उन्होंने यह भी बताया कि कैसे रिसर्च प्रोजेक्ट्स मानक निर्माण में योगदान देते हैं। अंत में, डॉ. मनोहर सिंह ने कार्यक्रम के समापन पर बीआईएस टीम और सभी प्रतिभागी फैकल्टी का आभार प्रकट किया।

 

Tags: Punjab Engineering College , PEC , Punjab Engineering College Chandigarh , PEC Chandigarh , Bureau of Indian Standards , BIS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD