Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

पेक की तकनीकी सोसायटी को अमेरिका के फेयरमोंट स्टेट यूनिवर्सिटी में आयोजित एएससीई कंक्रीट कैनो फाइनल्स के लिए आमंत्रण

Punjab Engineering College, PEC, Punjab Engineering College Chandigarh, PEC Chandigarh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 May 2026

Last updated on: May 05, 2026, 17:06 IST

अमेरिकन सोसायटी ऑफ सिविल इंजीनियर्स (एएससीई), यूएसए ने पेक के एएससीई स्टूडेंट चैप्टर को 25–27 जून, 2026 को अमेरिका के फेयरमोंट स्टेट यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतिष्ठित कंक्रीट कैनो फाइनल्स में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह पेक के छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी तकनीकी उत्कृष्टता और इनोवेशन को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। 

यह आमंत्रण पेक द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित एएससीई इंडिया सिम्पोजियम (25–28 मार्च, 2026) के बाद मिला, जिसमें देशभर से लगभग 150 सिविल इंजीनियरिंग छात्र शामिल हुए थे। 2014 में स्थापित एएससीई पेक स्टूडेंट चैप्टर को संस्थान की सबसे सक्रिय तकनीकी सोसायटी में से एक माना जाता है, जिसे बेस्ट स्टूडेंट चैप्टर अवार्ड, आउटस्टैंडिंग फैकल्टी एडवाइजर अवार्ड, स्टूडेंट लीडरशिप अवार्ड सहित कई सम्मान प्राप्त हुए हैं। 

एएससीई पेक स्टूडेंट चैप्टर के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. हर अमृत सिंह संधू ने कहा, “यह आमंत्रण हमारे छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी तकनीकी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर है। यह पेक के सिविल इंजीनियरिंग समुदाय की मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है।”

सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख प्रो. एस.के. सिंह ने टीम को बधाई देते हुए कहा, “यह पेक के लिए गर्व का क्षण है। हमारे छात्र न केवल संस्थान का बल्कि भारत का भी प्रतिनिधित्व करेंगे और अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। उनकी भागीदारी पेक के छात्रों की तकनीकी क्षमता और नेतृत्व कौशल को दर्शाती है।” 

उन्होंने यह भी बताया कि कंक्रीट कैनो की लंबाई 6 मीटर, चौड़ाई 0.85 मीटर और गहराई 0.45 मीटर है। पेक के निदेशक प्रो. राजेश भाटिया ने भी टीम को बधाई देते हुए अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पेक हमेशा उत्कृष्टता, ईमानदारी और इनोवेशन के मूल्यों पर खड़ा रहा है। 

हमारे सिविल इंजीनियरिंग छात्रों की यह उपलब्धि दर्शाती है, कि समर्पण, नैतिकता और कड़ी मेहनत वैश्विक पहचान दिलाते हैं। मुझे विश्वास है, कि हमारी टीम पेक के मूल्यों को बनाए रखते हुए देश का नाम रोशन करेगी। फाइनल्स में पेक का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्र टीम में बलकरण सिंह, अर्जुन, विश्वम, वैभव, अंश, दानिश और ईशान शामिल हैं, जिनके साथ उनके फैकल्टी इंचार्ज डॉ. हर अमृत सिंह संधू भी होंगे। 

यह उपलब्धि पेक की इनोवेशन, टीमवर्क और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उसकी बढ़ती प्रतिष्ठा को और मजबूत करती है।

 

Tags: Punjab Engineering College , PEC , Punjab Engineering College Chandigarh , PEC Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD