Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

अन्नपूर्णा देवी ने महिलाओं के राजनीतिक नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र महिला की 'शीलीड्स II' कार्यशाला का उद्घाटन किया

महिला नेतृत्व केवल प्रतिनिधित्व से संबंधित नहीं है, यह विकसित भारत के लिए महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को प्रोत्साहन देने का मुख्य बिंदु है : अन्नपूर्णा देवी

Annapurna Devi, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Aug 2025

Last updated on: Aug 07, 2025, 16:07 IST

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने आज नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महिला के प्रमुख क्षमता निर्माण कार्यक्रम - शीलीड्स II: अग्रणी महिलाओं के लिए कार्यशाला के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में देश भर से जमीनी स्तर की महिला नेताओं, निर्वाचित प्रतिनिधियों और प्रशासकों को संवाद को प्रोत्साहन देने, राजनीतिक नेतृत्व कौशल विकसित करने और शासन में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए एक मंच पर लाया गया।

संयुक्त राष्ट्र महिला भारत कार्यालय द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय कार्यशाला, महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 के ऐतिहासिक रुप से पारित होने के बाद एक महत्वपूर्ण अवसर में आयोजित की जा रही है, जिसके अंतर्गत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। 

वर्तमान में 18वीं लोकसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व केवल 14 प्रतिशत है, ऐसे में शीलीड्स जैसी पहल इस प्रतिनिधित्व अंतर को दूर करने के लिए अहम हैं। श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने अपने मुख्य भाषण में इस बात पर बल दिया कि महिला नेतृत्व केवल प्रतिनिधित्व संबंधित नहीं है, बल्कि यह एक विकसित भारत के लिए महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को गति देने का केंद्रबिंदु है। 

शीलीड्स जैसी पहल महिलाओं को अग्रणी भूमिका निभाने के लिए आवश्यक कौशल और नेटवर्क से लैस करने में अहम भूमिका निभाती है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि हमारा विकास एजेंडा, चाहे वह 2030 के दीर्घकालीन विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की दिशा में हो या भारत के एजेंडा 2040 की दिशा में, वास्तव में समावेशी हो और हर किसी का प्रतिनिधित्व करता हो।

भारत, श्रीलंका और भूटान में नॉर्वे की राजदूत, सुश्री मे-एलिन स्टेनर ने अपने संबोधन में कहा कि नॉर्वे को अग्रणी महिलाओं को सशक्त बनाने और समावेशी शासन को प्रोत्साहन देने वाली पहलों का समर्थन करने पर गर्व है। शीलीड्स जैसी पहल नीतिगत प्रतिबद्धताओं को वास्तविक दुनिया में प्रभाव में परिवर्तिन के लिए आवश्यक हैं।

इस वर्ष, कार्यशाला के लिए 22 राज्यों से 260 से ज़्यादा आवेदन मिले, जो फरवरी में इसके उद्घाटन सत्र की तुलना में दोगुने से भी अधिक थे। एक कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद, 36 प्रतिभागियों को उनके अनुभव, प्रेरणा और भविष्य की योजनाओं के आधार पर चयनित किया गया।

दो दिनों के दौरान प्रतिभागी सांसदों, नीति विशेषज्ञों और मीडिया रणनीतिकारों के साथ संवादात्मक सत्रों में भागीदारी करेंगे, जिनमें चुनावी प्रचार, शासन संरचना, कथा-निर्माण और प्रभावी मीडिया कार्य जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। संयुक्त राष्ट्र महिला भारत की प्रतिनिधि सुश्री कांता सिंह ने कार्यक्रम में संबोधन करते हुए कहा कि  विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण है। 

अग्रणी महिलाएं न केवल अपने समुदायों में परिवर्तन लाती हैं, बल्कि सभी नागरिकों की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने वाली नीतियों और शासन को स्वरुप देने में भी अहम भूमिका निभाती हैं। शीलीड्स हमारा प्रयास है कि महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ इन भूमिकाओं में आगे बढ़ने के लिए मंच, कौशल और नेटवर्क उपलब्ध हो।

शीलीड्स :

शीलीड्स संयुक्त राष्ट्र महिला भारत कार्यालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक और राजनीतिक नेतृत्व में लैंगिक समानता को प्रोत्साहन देना है, तथा आगामी/अगले लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों में अग्रणी महिलाओं को सहयोग प्रदान करना है।

संयुक्त राष्ट्र महिला

संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता और सभी महिलाओं व लड़कियों के सशक्तिकरण को प्रोत्साहन देने के लिए कार्यरत है। लैंगिक समानता पर अग्रणी संयुक्त राष्ट्र संस्था के रूप में, यह लैंगिक अंतर को दूर करने और सभी महिलाओं व लड़कियों के लिए एक समान विश्व के निर्माण हेतु कानूनों, संस्थाओं, सामाजिक व्यवहारों और सेवाओं में परिवर्तन लाती है।

 

Tags: Annapurna Devi , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD